बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। खबरें हैं कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

+ +

+
+
+

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिड और कियारा ने अपना वेडिंग वेन्यू भी डिसाइड कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं।

+ +

+
+
+

रिपोर्ट के अनुसार सिड-कियारा की शादी के लिए चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। जबकि शादी के बाद कपल का ग्रैंड रिसेप्शन सपनों की नगरी मुंबई शहर में रखा जाएगा।

+ +

+
+
+

खबर तो यहां तक है कि दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियों पर ऑलरेडी काम भी शुरू कर दिया है। और साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द  शादी की डेट भी ऑफिशियली अनाउंस कर दी जाएगी।

+ +

+
+
+

पिछले साल की ख़बरों के अनुसार ये शादी 2022 में होने वाली थी। लेकिन बिज़ी शेड्यूल के चलते इसे 2023 तक के लिए टाल दिया गया। जिसके चलते फैन्स को इस गुड न्यूज़ का बहुत लंबे अरसे से इंतज़ार था।

+ +

+
+
+

सूत्रों के अनुसार महमानों की सूची तैयार की जा रही है। और सिड-कियारा शादी में अपने कुछ निर्देशक और निर्माता मित्रों को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।

+ +

+
+
+

शादी की डेट के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि कियारा न्यूजीलैंड में RC 15 की शूटिंग कर रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी एक्शन फिल्म योद्धा की शूटिंग निबटाने में बिज़ी हैं।

+ +

+
+
+