10 Deadliest Monster Found in the Amazon River

Amazon नदी का नाम आपने ज़रूर सुना होगा। अगर नहीं सुना तो बता दें कि ये दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इस नदी की लम्बाई 4000 मील है। यह लंबी नदी हज़ारों जानलेवा जीवों का घर है। इस नदी में दुनिया के सबसे खतरनाक जीव पाए जाते हैं। और आज हम आपको अमेज़न नदी में पाए जाने वाले 10 सबसे खतरनाक जीवों के बारे में बताएंगे।

नंबर 10: Green Anaconda

आपने इस खतरनाक सांप का नाम पहले भी ज़रूर सुना होगा। इस सांप के विषय पर हॉलीवुड में भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। एनाकोंडा दुनिया में पाए जाने वाले सबसे बड़े सांप कहलाते हैं। अमेज़न नदी और जंगल में एनाकोंडा की सबसे खतरनाक नस्ल पायी जाती हैं। इन सभी नस्लों में ग्रीन एनाकोंडा को सबसे ज़्यादा खतरनाक और ख़ूँख़ार माना जाता है। ग्रीन एनाकोंडा दुनिया में पाए जाने वाले सबसे बड़े और लम्बे सांपो में से एक है।

Image Credit – Wikipedia

अभी तक पाए गए सबसे बड़े ग्रीन एनाकोंडा की लम्बाई 30 फुट से ज़्यादा आंकी गयी है। इस ख़ास नस्ल के एनाकोंडा की आंखे और नाक इसके सर के ऊपर पायी जाती हैं जिससे इन्हे शिकार को देखने में मदद मिलती है। ये खतरनाक सांप पानी के अंदर और बाहर दोनों जगह सांस ले सकता है। एनाकोंडा किसी एक तरह का शिकार नहीं करता, जो भी उसके सामने आता है वो उसका शिकार बन जाता है। फिर चाहे वो हिरन, मछली कुत्ता या भेड़ ही क्यूँ न हो।

नंबर 9: Electric Eel

जो लोग मछलियाँ खाना पसंद करते हैं उन्होंने ईल मछली के बारे में ज़रूर सुना होगा। हिंदी में इस मछली को बाम मछली के नाम से जाना जाता है। लेकिन अमेज़न नदी में पायी जाने वाली बाम मछली अन्य बाम मछलियों से बिलकुल अलग होती है। जैसा के इसके नाम से ही प्रतीत होता है, ये मछली करंट मारती है। इस मछली द्वारा मारा गया करंट इतना तेज़ होता है कि इंसान की जान जा सकती है। हाल ही में पायी गयी इलेक्ट्रिक ईल मछली की दो नयी नस्लों पर साइंटिस्ट्स ने रिसर्च की है।

Image Credit – YouTube

इन दोनों नस्लों पर की गयी रिसर्च के नतीजे बेहद चौंकाने वाले आए हैं। साइंटिस्ट्स ने पता लगाया है कि दोनों नस्लों में से एक 860 वोल्ट्स तक का झटका मार सकती है। इस मछली का नाम Electro Forest voltaic रखा गया है। यह ख़ासियत इस मछली को दुनिया का सबसे तेज़ करंट मारने वाला जानवर बना देती है। इलेक्ट्रिक ईल अकेली ऐसी मछली है जो शिकार करने और दूसरे शिकारियों से खुद को बचाने के लिए करंट का इस्तेमाल कर सकती है।

नंबर 8: Giant Otter

औटर या ऊदबिलाव तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन अमेज़न नदी में पाए जाने वाले जायंट औटर अन्य ऊदबिलावों से बिलकुल अलग होते हैं। इन जानवरों की भोली और Cute शक्ल पर मत जाना, ये जानवर किसी भी इंसान की जान ले सकते हैं। अमेज़न नदी में पाए जाने वाले इन जायंट औटर का कद 6 फुट तक लंबा हो सकता है जो North America में पाए जाने वाले ऊदबिलाव के कद से दोगुना बड़ा है। वैसे तो ये जायंट औटर ज़्यादातर मछलियाँ खा कर अपना पेट भरते हैं।

Image Credit – @vladimircech

लेकिन सांप या अन्य कोई भी जानवर जो नदी में मिल जाए, वह भी इनका भोजन बन सकता है। जायंट औटर को हिंसक जानवरों की श्रेणी में रखा जाता है। अमेज़न नदी में पाया जाने वाला ये खतरनाक जानवर पानी के अंदर शिकार करते हुए 8 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता हैं। इस जानवर का दुर्भाग्य यह है कि ये विलुप्त होने के कगार पर हैं। कुछ Experts का मानना है कि दुनिया में इस खतरनाक जानवर की कुल आबादी सिर्फ 5000 रह गयी है।

नंबर 7: Piranha

पिरान्हा दुनिया की सबसे ज़्यादा आक्रामक स्वभाव वाली मछलियों में शामिल की जाती है। ये मछलियाँ आकार में भले ही छोटी दिखती हो लेकिन ये किसी अन्य बड़ी मछली जितनी ही खतरनाक होती हैं। वैसे तो पिरान्हा दक्षिण अमेरिका में पायी जाती है लेकिन यहाँ अमेज़न नदी में भी इन्होने अपना बसेरा बना रखा है। ये मछलियाँ हमेशा समूह बनाकर रहती हैं। समूह बनाकर ये खुद को दूसरे बड़े समुद्री जीवों से बचाती हैं। ये मछलियाँ हज़ारों के समूह में नदी के अंदर घूमती हैं।

Image Credit – BBC

शिकार दिखने पर ये उस पर एक साथ हमला कर देती हैं। पिरान्हा के बारे में लोगो के मन में एक गलत धारणा बनी हुई है कि ये मछलियाँ मांस देखते ही उस पर टूट पड़ती हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। पिरान्हा सिर्फ मरे हुए या घायल शिकार पर हमला करती हैं। इन मछलियों को यदि कोई जानवर नदी में मरा हुआ या घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिल जाए तो ये छोटी मछलियाँ Record Time में उस जानवर को खा कर ख़त्म सकती हैं।

नंबर 6: Mosquitoes

आप सोच रहे होंगे कि मच्छर इन खतरनाक जीवों की लिस्ट में क्या कर रहा है? लेकिन यकीन मानिए, अमेज़न नदी में पाया जाने वाला ये मच्छर सच में बेहद खतरनाक होता है। वैसे तो भारत में मच्छर हर एक घर में पाए जाते हैं। खासकर बरसात के मौसम में इनकी पैदावार बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है। लेकिन अमेज़न नदी में पाया जाने वाला मच्छर साधारण मच्छरों से काफी अलग होता है। मच्छर पानी के अंदर ज़िंदा नहीं रह सकते इसलिए ये अमेज़न नदी के ठीक ऊपर उड़ते रहते हैं।

Image Credit – Pexels

अमेज़न नदी में पाए जाने वाले इन मच्छरों के काटने से कई जानलेवा बीमारियाँ जैसे मलेरिया, येलो फीवर, ज़ीका और वेस्ट नाइल वायरस आदि फैलती हैं। इन सभी बीमारियों में मेडिकल ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ती है वरना ये बीमारियाँ जानलेवा साबित हो सकती हैं। मच्छरों को ज़िंदा रहने के लिए गर्म व नमी वाला मौसम सबसे ज़्यादा अनुकूल होता है। यही मौसम उन्हें अमेज़न नदी व जंगलों में मिलता है। इसी कारण यहाँ पर मच्छरों की पैदावार बहुत ज़्यादा होती है।

नंबर 5: Vampire Fish

Piera जिसको वैम्पायर फिश के नाम से भी जाना जाता है, अमेज़न नदी में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक मानी जाती है। इन मछलियों को सिर्फ देखने से ही पता चल जाता है कि ये कितनी खतरनाक हैं। वैम्पायर फिश को दुनिया की सबसे डरावनी मछलियों में शामिल किया जाता है। इस मछली को वैम्पायर नाम इसके निचले नुकीले दांतो की वजह से दिया गया है। दो बेहद नुकीले और बड़े दांत इस मछली के निचले जबड़े से निकले हुए होते हैं जो इसको एक डरावने वैम्पायर जैसा लुक देते हैं।

Image Credit – David_Pibrac, iStock

ये मछली अपना शिकार करना अच्छी तरह जानती है। अमेज़न नदी में पायी जाने वाली वैम्पायर फिश आकार में 3 फुट लंबी व वज़न में 18 किलोग्राम तक हो सकती है। ये मछली अपने नाश्ते में पिरान्हा जैसी खतरनाक मछलियों को खाती हैं। वैसे तो आजतक किसी इंसान से इस मछली का आमना-सामना नहीं हुआ है लेकिन फिर भी इस मछली को इंसान के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

नंबर 4: Poison Dart Frog

आपने मेंढक तो बहुत देखे होंगे लेकिन अमेज़न नदी में पाए जाने वाले पोइज़न डार्ट फ्रॉग साधारण मेंढको से बिलकुल अलग और बेहद खतरनाक होते हैं। पोइज़न डार्ट फ्रॉग रंग-बिरंगे होते हैं जिसके कारण ये दिखने में बहुत सुन्दर लगते हैं। मगर इनकी सुंदरता के धोखे में इन्हे पकड़ने की कोशिश कभी मत करना क्यूँकि ये मेंढक बहुत ज़हरीले होते हैं। Studies के अनुसार अमेज़न नदी में पाए जाने वाले एक छोटे ‘पोइज़न डार्ट फ्रॉग’ में इतना ज़हर होता है कि वह 10 इंसानों की जान ले सकता है।

Image Credit – Pexels

ये मेंढक इतने ही खतरनाक होते हैं जितना एक ज़हरीला सांप। ये मेंढक पानी के अंदर व बाहर दोनों जगह इंसान की जान ले सकते हैं। इनका ज़हर इतना असरदार होता है कि जंगली लोग शिकार करने के लिए इनका ज़हर निकाल कर अपने हथियारों पर लगाते हैं। Scientists का मानना है कि ये मेंढक अपने शरीर में ज़हर का निर्माण चींटी, झींगुर, दीमक व अन्य कीड़े मकोड़ो को खाकर करते हैं।

नंबर 3: Arapaima Fish

बेहद अजीब दिखने वाली ये मछली ‘एरापेमा’ नाम से जानी जाती है। एरापेमा अमेज़न नदी में पायी जाने वाली सबसे बड़ी मछली है। ये खतरनाक मछली आकार में 15 फुट लंबी तथा वज़न में 200 किलोग्राम तक हो सकती है। ये मछलियाँ प्राकृतिक रूप से माँस खाने के लिए ही बनी हैं। एरापेमा के सिर्फ जबड़े में ही नहीं बल्कि उसकी जीभ में भी दाँत होते हैं जिससे उन्हें शिकार करने और शिकार को खाने में आसानी होती है।

Image Credit – Wikipedia

इस मछली की खाल किसी पत्थर की तरह सख्त होती है जो इसको पिरान्हा जैसी मछलियों से बचाने में एक Body Armor का काम करती है। वैसे तो एरापेमा फिश ज़्यादातर मछलियों का शिकार करती हैं लेकिन ज़रूरत पड़ने पर वह अन्य जानवरों व पक्षियों का शिकार करने से भी नहीं चूकती। ये मछलियाँ नदी में 20 साल तक ज़िंदा रह सकती हैं। इनके खतरनाक रवैये और माँस खाने की प्रवृति के कारण इनको इंसान के लिए खतरनाक माना जाता है।

नंबर 2: Bull Shark

शार्क का नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि ये इस लिस्ट में क्या कर रही है? क्योंकि शार्क मछलियाँ तो समुद्र में पायी जाती हैं। लेकिन अमेज़न नदी में पायी जाने वाली ये बुल शार्क अन्य किसी भी शार्क मछली से बिलकुल अलग होती है। बुल शार्क नदी व समुद्र दोनों जगह ज़िंदा रह सकती है। साइंटिस्ट्स के अनुसार बुल शार्क को दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क मछली माना जाता है। ये शार्क दुनिया की उन चुनिंदा मछलियों में से होती है जो खारे और साफ़ दोनों तरह के पानी में ज़िंदा रह सकती है।

Image Credit – Wikipedia

बुल शार्क नदी में मौजूद प्रत्येक जीव का शिकार करती है फिर चाहे वो जीव कितना ही बड़ा क्यों न हो। ये मछली निडर स्वभाव की होती है इसीलिए वह अपने शिकार पर हमला करने से कभी नहीं चूकती। बुल शार्क को पानी में मौजूद किसी भी जीव से कोई खतरा नहीं होता। उसका एकमात्र खतरा दूसरी बुल शार्क्स ही होती हैं। भूख लगने पर बड़ी बुल शार्क्स अपने ही बच्चों को खा जाती हैं। इन्हे सिर्फ अमेज़न नदी में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री जीवों में शामिल किया जाता है।

नंबर 1: Black Caiman

नदी में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों की बात हो रही हो और उसमे किसी मगरमच्छ या एलीगेटर का नाम शामिल न किया जाए, ऐसा होना असंभव है। अमेज़न नदी में पाया जाने वाला ब्लैक कैमन भी एलिगेटर की ही प्रजाति का एक जीव है। ब्लैक कैमन दुनिया में पाया जाने वाला सबसे बड़ा एलिगेटर माना जाता है। बहुत से लोग ब्लैक कैमन को सिर्फ अमेज़न नदी का ही नहीं बल्कि पूरे अमेज़न जंगल का सबसे खतरनाक और हिंसक जानवर मानते हैं।

Image Credit – @wirestock

ये विशालकाय जीव आकार में 20 फुट लंबा तथा वज़न में 450 किलोग्राम तक भारी हो सकता हैं। ब्लैक कैमन बेहद चालाक जानवर होता है। ये जानवर 50 से 80 साल तक ज़िंदा रह सकता है। वैसे तो ब्लैक कैमन ज़्यादातर पिरान्हा और कैटफ़िश मछलियों को अपना शिकार बनाता हैं लेकिन नदी के किनारे पानी पीने आये अन्य जानवरों को भी ये खतरनाक शिकारी कभी नहीं छोड़ता है। हिरन, कुत्ता और सूअर इस ख़ूँख़ार जानवर के मुख्य शिकारों में से हैं। ब्लैक कैमन को अमेज़न नदी का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है।

तो दोस्तों ये थे अमेज़न नदी में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक और जानलेवा जीव। आपको इनमे कोन सा जानवर सबसे खतरनाक लगा? हमे कमेंट करके बताइये।

Leave a Comment