10 Most Amazing Treasures Found on The Beach

समुद्र तट पर घूमना और मस्ती करना किसको अच्छा नहीं लगता? हर कोई ये चाहता है कि वो अपनी छुट्टियाँ एक खूबसूरत और शांत Beach पर घूमते हुए बिताए। मगर कई बार अच्छी किस्मत वाले लोगों को Beach पर घूमते हुए कुछ ऐसी अनमोल चीज़े मिल जाती हैं, जो किसी ख़ज़ाने से कम नहीं होती। और आज हम आपको ऐसी ही 10 घटनाओं के बारे में बताएँगे, जब Beach पर घूमते हुए लोगों के हाथ खज़ाना लग गया और उनकी किस्मत रातों-रात बदल गयी।

नंबर 10: Ten Thousand Dollars in a Jar

रास्ते पर कुछ पड़े हुए रुपये मिल जाना सभी को अच्छा लगता है। लोग थोड़े पैसे मिलने पर ही खुश होकर अपनी अच्छी किस्मत के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। लेकिन कुछ ही लोग होते हैं जिनके हाथ बड़ा ख़ज़ाना लगता है। Gold And Relic Hunter 1958, नाम के Youtuber भी उन्ही खुश-किस्मत लोगों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ये यूट्यूबर एक दिन बीच पर Metal Detecter हाथ में लिए घूम रहे थे।

Image Source – Pinterest

वे किसी दिलचस्प चीज़ की तलाश में थे। उन्हें इस बात का बिलकुल अंदाज़ा नहीं था कि आज उनके हाथ एक Jackpot लगने वाला है। एक जगह पर मेटल डिटेक्टर ने उन्हें कुछ सिग्नल्स दिए। करीब से देखने पर पता चला कि ये एक पुराना सा Jar यानी मर्तबान था। जार को खोलकर देखने पर पता चला की उसमे ऑस्ट्रेलियन डॉलर के नोट भरे पड़े थे। नोट गिनने पर पता चला कि ये 10,000 डॉलर थे। भारतीय रुपये में Convert किया जाए तो ये लगभग 5,46,000 रुपये होते हैं।

नंबर 9: Eight Crore Year Old Dinosaur Bone

जैसा की हम सब जानते हैं कि लगभग 8 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी पर डायनासोर का राज हुआ करता था। समय-समय पर हमें डायनासोर के अवशेष मिलते रहे हैं। दो वैज्ञानिक Seattle के San Juan Island पर किसी विलुप्त हुए समुद्री जीव पर रिसर्च करने के लिए गए हुए थे। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें वहां क्या मिलने वाला है? रिसर्च करते हुए दोनों वैज्ञानिको को एक समुद्री पत्थर के अंदर फसी हुई बड़ी सी हड्डी मिली।

Dinosaur Fossil

उन्होंने तुरंत University Of washington के जीवाश्म वैज्ञानिकों से संपर्क किया। हड्डी को पत्थर से अलग करने में पूरा दिन लग गया। पत्थर से अलग करने के बाद वैज्ञानिको ने उस पर रिसर्च करना शुरू किया। रिसर्च करने के बाद पता चला कि ये 8 करोड़ वर्ष पुराने दो टांगो वाले डायनासोर के जांघ की हड्डी है। हड्डी का साइज लगभग 4 फुट था। वैज्ञानिको के लिए ये हड्डी किसी अनमोल ख़ज़ाने से कम नहीं थी।

नंबर 8: One Million Dollar Golden Chalice

लगभग 75 वर्ष पहले ख़ज़ाने की खोज करने वाले कुछ लोगो ने स्पेन के एक Santa Margherita नाम के जहाज़ को खोजना शुरू किया। बताया जाता है कि ये जहाज़ 17वी सदी में डूब गया था। जिस समय ये जहाज़ डूबा था उस समय उसमे बेशक़ीमती कलाकृतियां मौजूद थी जिनकी कीमत अरबों रुपये थी। खोज करने वाले सभी लोगो को इस ख़ज़ाने की तलाश थी। समुद्री खोज करने वाली कंपनी Bluewater Ventures के एक खोजकर्ता Michael de Mar ने इस बेशकीमती सोने के प्याले को खोजा था।

Image Credit – Facebook

इस प्याले को खोजने के लिए माइकल को पानी में 18 फुट नीचे जाना पड़ा था। शुरूआत में माइकल को ये साधारण प्याला लगा। थोड़ा साफ़ करने के बाद पता चला कि ये सोने का बना हुआ था। पूरी तरह साफ़ करने पर पता चला कि ये स्पेन के उसी ख़ज़ाने का हिस्सा था। इसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर आंकी गयी जो भारत के लगभग 8 करोड़ रुपये के बराबर है। इस ख़ज़ाने के बाकी हिस्सों की खोज आज भी जारी है।

नंबर 7: World War 2 Love Letters

साल 2012 में Kathleen नाम की महिला अपने बच्चे Patrick के साथ बीच पर टहल रही थी। तभी पैट्रिक को बीच पर एक पुराना बॉक्स मिला जिसमें कुछ लेटर रखे हुए थे। कैथलीन उन Letters को अपने घर ले गयी। सभी कागज़ों को सुखाने के बाद उन्हें पढ़ने पर पता चला कि ये लव लेटर Dorothy Fallon द्वारा Lynn Farnham के लिए 1942 से 1948 वर्ल्ड वॉर 2 के बीच लिखे गए थे। कैथलीन ने ये लेटर लिन फर्नहम तक पहुँचाने का निर्णय लिया।

Image Credit – Daily Mail

थोड़ा खोजने पर पता चला कि साल 1991 में लिन फर्नहम का देहांत हो गया था और उनकी फॅमिली भी अब वहां नहीं रहती थी। कैथलीन ने हार नहीं मानी और वह इंटरनेट पर खोज करती रही। आखिरकार एक दिन ‘फाइंड ए ग्रेव’ नाम की वेबसाइट पर कैथलीन की बात लिन की भतीजी से हुई। बात करने पर पता चला कि लिन की पत्नी डोर्थी अभी ज़िंदा हैं। कैथलीन ने वो सारे लेटर उस नए अड्रेस पर भेज दिए। इस तरह लगभग 70 साल पुराने लेटर वापस डोर्थी फेलॉन के पास पहुंच गए।

नंबर 6: Florida Kid Finds $1500

14 साल के Billy Reed की किस्मत तब चमकी जब उसको 1500 डॉलर की रकम एक बीच पर पड़ी हुई मिली। Paul Beach Day Academy में पढ़ने वाला 9वी कक्षा का छात्र बिली रीड Team Golf Association के साथ एक बीच पर घूम रहा था। बीच पर घूमते हुए बिली को रेत के नीचे दबा हुआ एक 100 डॉलर का नोट दिखाई दिया। शुरू में बिली को लगा कि कोई उसके साथ मज़ाक कर रहा है। इसलिए बिली ने कुछ देर इंतज़ार किया।

Image Credit – 123RF

जब उसको यकीन हो गया कि ये कोई Prank नहीं है तब बिली ने वो नोट उठाया। बिली को तब और ज़्यादा आश्चर्य हुआ जब उसको पता चला कि ये 100 डॉलर का एक अकेला नोट नहीं बल्कि पंद्रह नोट थे। एक 14 साल के लड़के के लिए ये किसी ख़ज़ाने से कम नहीं थे। लेकिन बिली बहुत ईमानदार था उसने तुरंत वो पैसे पुलिस के हवाले कर दिए ताकि पैसे असली मालिक तक पहुँच जाएँ। वो पैसे भले ही बिली ने पुलिस को दे दिए लेकिन 1500 डॉलर मिलने की ये घटना बिली कभी भूल नहीं पाएगा।

नंबर 5: Ancient Funeral Mask

आप में से बहुत से लोगों ने 1715 में आये समुद्री तूफ़ान के बारे में सुना होगा। इस तूफ़ान में बहुत सारे पानी के जहाज़ डूब गए थे और हज़ारों लोगो की मृत्यु हो गयी थी। बताया जाता है कि उन जहाज़ों में खरबों रुपये का ख़ज़ाना मौजूद था। जहाज़ के साथ वो ख़ज़ाना भी समुद्र की गहरायी में डूब गया। तभी से उस ख़ज़ाने की खोज की जा रही है। साल 2019 में Melbourne Beach पर एक फ्यूनरल मास्क खोजा गया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि ये मास्क लगभग 12,000 साल पुराना है।

Image Source – WSVN

Seafarers Exploration Corporation कंपनी का मानना है कि ये मास्क 1715 में डूबे ख़ज़ाने का हिस्सा है। यह कंपनी भी इस ख़ज़ाने को ढूंढने का काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि ये मास्क इस ख़ज़ाने को ढूंढने में मददगार साबित हो सकता है। अब कंपनी इस मास्क की मदद से समुद्र में ख़ज़ाने की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

नंबर 4: Million Dollar Treasure

Hillary Schmidt और उनके खज़ाना खोजने वाले परिवार को Florida के समुद्री किनारे पर मिला ख़ज़ाना उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खोज बन गया। ख़ज़ाने की ये खोज इसलिए भी खास थी क्यूँकि ये उन्हें हिलेरी के जन्मदिन पर मिला था। इस ख़ज़ाने में अलग-अलग साइज़ के 51 सोने के सिक्के, 40 फुट लंबी सोने की चैन और एक राज-वंश्य सोने का सिक्का जो स्पेन के राजा King Phillip 5th के लिए 17वी सदी में बनाया गया था।

Image Source – USA Today

इस अकेले सिक्के की कीमत आधा मिलियन डॉलर आंकी गयी थी। ये पता लगाना मुश्किल नहीं था कि ये ख़ज़ाना स्पेन का था। बताया जाता है कि ये ख़ज़ाना सन 1715 में एक पानी के जहाज़ के साथ समुद्र में डूब गया था। तभी से ख़ज़ाना खोजने वाले लोग इसकी तलाश में थे। इस पूरे ख़ज़ाने की कीमत 1 मिलियन डॉलर आंकी गयी जो भारत के लगभग 8 करोड़ रुपये के बराबर है। आज भी लोगो को इस ख़ज़ाने के बाकी हिस्से की तलाश है।

नंबर 3: Old Shipwreck

कुछ लोग अपना पूरा जीवन ख़ज़ाने और रहस्मयी चीज़ो को खोजने में लगा देते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लगता। जबकि कुछ लोग कभी-कभी बिना कोई मेहनत किये ऐसी चीज़े खोज लेते हैं जो बेशकीमती और ऐतिहासिक होती हैं। ऐसी ही एक घटना फ्लोरिडा के Ponte Vedra Beach पर घटित हुई। सुबह के समय एक महिला और उसका 8 साल का बेटा बीच पर घूम रहे थे। इन दोनों को लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा समुद्र के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया।

Image Source – CBS News

लड़के ने टुकड़े को देखते ही बोला की ये एक Ship का टुकड़ा है। लड़के की माँ ने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। विशेषज्ञों की एक टीम तुरंत इसकी जांच करने के लिए पहुंची। जांच करने के बाद पता चला कि ये एक बड़े समुद्री जहाज़ का हिस्सा था। शुरूआती जांच से ये भी पता चला कि ये लगभग 300 साल पुराने जहाज़ का टुकड़ा था। विशेषज्ञों ने लड़के की सराहना की और उस जहाज़ के टुकड़े को आगे की स्टडी करने के लिए अपने साथ ले गए।

नंबर 2: 350 Gold Coins

वैसे तो ख़ज़ाने की खोज करना हम सबको बड़ा रोमांचक लगता है लेकिन कुछ लोगो को इसमें इतनी ज़्यादा रुचि होती है कि वे इसी को अपना करियर बना लेते हैं। अमेरिका में रहने वाली ब्रिसबेन फैमिली ख़ज़ाना खोजने का काम 1715 से करती आ रही है। ब्रिसबेन फैमिली ने अपनी कंपनी का नाम Fleet Queens Jewels रखा है। इनकी कंपनी सालों से 1715 में डूबा खरबों रूपये का ख़ज़ाना ढूंढने का काम कर रही है।

Image Source – USA Today

बताया जाता है कि साल 1715 में तूफ़ान के कारण 11 पानी के जहाज़ डूब गए थे। इन जहाज़ों में अनमोल ख़ज़ाना भरा हुआ था। इस कंपनी को ये ख़ज़ाना ढूंढने का विशेष अधिकार मिला हुआ है। साल 2015 में ब्रेंट ब्रिसबेन और उनके साथियों ने Vero Beach पर 350 सोने के सिक्कों की खोज की थी। इस ख़ज़ाने की कीमत 4.5 मिलियन डॉलर थी जो भारत के लगभग 36 करोड़ रुपये के बराबर हैं। ये काफी बड़ी खोज थी लेकिन कंपनी का मानना है कि अभी बहुत सा ख़ज़ाना ढूंढा जाना बाकी है।

नंबर 1: Buddha Treasure

खुद को ऑस्ट्रेलिया के Indiana Jones समझने वाले दो लोगों Deschamps and Shayne Thomson ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी समुद्र तट पर कुछ ऐसा ढूँढ निकाला जिसकी उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी। ये खोज इतनी बड़ी थी कि किसी विशेषज्ञ के पुष्टिकरण के बिना इस पर यकीन करना मुश्किल था। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में Finn Films नाम की एक filming कंपनी चलाते हैं। डेसचैंप्स और शेन थॉम्पसन, Napoleon पर एक फिल्म बना रहे थे जिसमें उन्हें ख़ज़ाना ढूंढने के एक Scene को शूट करना था।

Image Source – Dailymotion

सीन को ठीक तरह से शूट करने के लिए उन्होंने खुद ख़ज़ाना ढूंढने की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। इस प्रैक्टिस के दौरान उन्हें बीच पर बुद्धा की एक बेहद पुरानी पीतल की मूर्ति मिली। विशेषज्ञों को दिखाने पर पता चला कि ये मूर्ति लगभग 600 साल पुरानी है। यह एक बेहद बड़ी खोज थी। इस बात का आज तक पता नहीं चल पाया कि ये मूर्ति आखिर ऑस्ट्रेलिया में कैसे पहुंची?

Leave a Comment