10 Most Powerful Industrial Machines in the World

ये सच में हैरान कर देने वाली बात है कि इंसान विज्ञान में कितनी तरक्की कर चुका है। अपने काम को ज़्यादा आसानी और तेज़ी से करने के लिए इंसानों ने कुछ ऐसी मशीनें बनायी हैं जिन्हें देखने पर आँखों को विश्वास नहीं होता है। इन विशाल मशीनों ने औद्योगिक क्षेत्र को जो गति प्रदान की है वो अविश्वसनीय है। आज हम आपको ऐसी ही 10 सबसे ज़बरदस्त औद्योगिक मशीनों के बारे में बताएंगे।

नंबर #10: Underground Hydraulic Forge

Image Credit – Nord-Lock

ये मशीन दुनिया की सबसे बड़ी Hydraulic Steel Press मशीन है। पूरी दुनिया में इस मशीन के मुकाबले की कोई अन्य स्टील प्रेसिंग मशीन नहीं है। इस विशाल हाइड्रोलिक प्रेस मशीन का निर्माण अमेरिका की Shultz Steel नाम की कंपनी ने किया था। ज़मीन के नीचे बनाई गयी इस स्टील प्रेसिंग मशीन का वज़न 2600 टन से भी ज़्यादा है जो काम करते हुए 40,000 टन तक का दबाव बना सकती है। इस मशीन की लम्बाई 60 फुट से भी ज़्यादा है।

इतनी ज़्यादा लम्बाई और वज़न के कारण इस मशीन को खड़ा करने के लिए लगभग 100 फुट गहरा अंडर ग्राउंड बेसमेंट बनाया गया है, जिसका तल बनाने के लिए 4 फुट से ज़्यादा कंक्रीट भरी गयी है। इस आधुनिक मशीन के काम करते समय इसके अंदर लगभग 1700 कल-पुर्ज़े घूमते और हिलते हैं फिर भी इस विशाल मशीन की रिटर्न स्पीड सिर्फ 7 सेकंड है जो इस मशीन को और ज़्यादा कुशल बना देती है।

नंबर #9: Fractum Breaker

Image Credit – Fractum

इस विशाल Stone Crushing मशीन का निर्माण डेनमार्क की Fractum नाम की कंपनी ने किया है। ये अब तक की बनाई गयी दुनिया की सबसे बड़ी Hydraulic Hammer Machine है। ये पत्थर को क्रश करते समय उस पर 300 Kilojoules तक की एनर्जी उत्पन्न कर सकती है। इतनी ताकत के साथ ये मशीन बड़े से बड़े पत्थरों को भी चकनाचूर कर सकती है। ये मशीन दुनिया की अन्य किसी भी हाइड्रोलिक हैमर मशीन से 15 गुना ज़्यादा ताक़तवर है।

अपने रास्ते में आने वाले सभी पत्थरों को ये मशीन बड़ी आसानी से चकनाचूर कर देती है। पत्थर जितना ज़्यादा सख्त होता है उतनी ही ज़्यादा आसानी से ये मशीन उसको क्रश कर पाती है। इस मशीन की एक और खूबी ये है कि ये अन्य मशीनों की तुलना में बहुत कम शोर मचाती है। पिछले कुछ सालों से इस मशीन का उपयोग साउथ अफ्रीका की Platinum Mine में किया जा रहा है।

नंबर #8: The Letourneau G175

Image Credit – Speed Society

इस विशाल मशीन का निर्माण ज़मीन से पेड़ो को साफ़ करने के लिए किया गया था। ये मशीन पेड़ो को सिर्फ काटती ही नहीं बल्कि उनको Crush करके उनका चूरा बना देती है। इसीलिए इस मशीन को Tree Crusher कहा जाता है। इस मशीन के काम करने की स्पीड इतनी तेज़ है कि ये एक घंटे में पेड़ो से भरी हुई 25 Acre ज़मीन को सपाट कर देती है। हर रोज़ 8 घंटे काम करने पर ये लगभग 200 एकड़ में फैले पेड़ो को क्रश कर सकती है। इस मशीन का निर्माण लिटोरनो नाम की कंपनी द्वारा साल 1960 में किया गया था।

इस विशाल मशीन की लंबाई 56 फुट, चौड़ाई 35 फुट और ऊंचाई 21 फुट है। इस मशीन का वज़न 175 टन है। इसके साथ ही इस मशीन को ताकत देने के लिए इसके अंदर 1400 Horsepower का डीजल इंजन लगाया गया है। आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ये मशीन कितनी दमदार है। इस मशीन का इस्तेमाल वियतनाम वॉर में भी किया गया था। कुछ अप्रकाशित कारणों की वजह से ये मशीन अब उपयोग में नहीं है।

नंबर #7: The Modern Lumberjack

Image Credit – New Atlas

आज दुनिया में तरह-तरह की पेड़ काटने वाली मशीने मौजूद हैं लेकिन Ponsse Ergo नाम की ये मशीन बाकी सभी मशीनों से बिलकुल अलग है। इस मशीन को द मॉडर्न लम्बरजैक कहा जाता है। ये आधुनिक मशीन पेड़ काटने के काम को एक अलग लेवल पर ले जाती है। इस मशीन में एक बड़ी और बेहद शक्तिशाली हाइड्रोलिक आर्म लगी हुई होती है। इस हाइड्रोलिक आर्म के मुख्य सिरे पर एक 60 हॉर्सपॉवर की चैनसॉ लगी हुई होती है जो 5 फुट मोटे पेड़ के तने को बड़ी आसानी से सिर्फ 20 सेकण्ड्स में काट सकती है।

ये मशीन न सिर्फ पेड़ के तने को जड़ से काटती है बल्कि तने पर मौजूद शाखाओं और पत्तियों को भी तने से अलग कर देती है। इस मशीन की ये रोबोटिक आर्म पेड़ के तने को काटने के बाद उसको पकड़े रखती है, फिर उसको पूरी तरह साफ़ करने के बाद अलग-अलग टुकड़ो में इच्छित माप के अनुसार काट देती है। इस आधुनिक मशीन को चलाने के लिए पहले कुछ दिन ट्रेनिंग लेनी पड़ती है।

नंबर #6: The Chain Trencher

Image Credit – Wikimedia Commons

Chainsaw मशीन ज़रूर देखी होगी। हाथ से चलाने वाली ये मशीन पेड़ो को काटने के काम आती है। चैन ट्रेन्चर मशीन भी चैनसॉ मशीन की तरह ही होती है बस इसका साइज़ इससे काफी बड़ा होता है। ये विशाल और शक्तिशाली मशीन ज़मीन के अंदर Trench बनाने के काम आती है। इस मशीन के मुख्य सिरे पर एक भारी चैन लगी हुई होती है जो Metal के फ्रेम पर तेज़ी से घूमते हुए गड्ढा खोदने का काम करती है।

ये मशीन तेज़ी से गड्ढा खोदते हुए मिटटी को बाहर निकालती चली जाती है। इस मशीन का उपयोग बहुत बड़े-बड़े Trenches बनाने में किया जाता है। इस प्रकार की अन्य सभी दूसरी मशीनों की तुलना में ये मशीन ज़्यादा तेज़ी और बेहतर तरीके से काम करती है। छोटे, बड़े, चौड़े, पतले आदि सभी प्रकार के ट्रेंचेस बनाने के लिए ये मशीन प्रत्येक आकार में मिलती है। मुख्यत: इन मशीनों का प्रयोग जंग के मैदान में ट्रेंचेस बनाने के लिए किया जाता है।

नंबर #5: The Underground Giant

Image Credit – constructionsales

इस मशीन का निर्माण Komatsu और Caterpillar नाम की कंपनी ने साथ मिलकर किया है। इस मशीन का उपयोग ज़मीन के नीचे Mine या खान खोदने के लिए किया जाता है। सदियों से खान खोदने का काम मज़दूरों द्वारा किया जाता था। खान खोदने के इस पुराने तरीके में खुदाई वाली जगह पर पहले एक विस्फोट किया जाता था उसके बाद मज़दूर खुदाई का काम शुरू करते थे। इस तरह खान खोदने में बहुत समय लगता था। लेकिन इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं था।

साल 2016 में इंजीनियर्स ने कड़ी मेहनत से इस शक्तिशाली माइनिंग मशीन का निर्माण किया। एक ऐसी मशीन जो लगातार बिना रुके खुदाई का काम कर सकती है। इस मशीन ने माइन बनाने का काम बेहद आसान कर दिया है। ये मशीन खान खोदने का काम बहुत तेज़ी से करती है। तेज़ी से काम करने के साथ ही इस मशीन द्वारा खुदाई करना काफी सस्ता भी पड़ता है। इस मशीन ने खान खोदने के काम को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।

नंबर #4: The Godzilla Saw

Image Credit – YouTube

गॉडज़िला नाम सुनकर आपको उस हॉलीवुड फिल्म की याद आयी होगी जिसमे वो विशाल डायनासोर दिखाया गया है। इस मशीन का नाम उसी विशाल डायनासोर से प्रेरित होकर रखा गया है। ये शक्तिशाली मशीन पहाड़ों को काटने का काम करती है। इस विशाल मशीन की ऊंचाई 300 फुट तथा इसका वज़न 45,000 टन है। ये मशीन 4500 टन चट्टान को सिर्फ एक घंटे में काट सकती है। इस मशीन की टॉप स्पीड 1.6 किलोमीटर प्रति तीन घंटे होती है।

अपने विशाल आकार और बनावट के कारण ये मशीन किसी बड़े डायनासोर जैसी दिखाई देती है। इसीलिए इसका नाम द गॉडज़िला सॉ रखा गया है। ये शक्तिशाली मशीन अपने रास्ते में आने वाली प्रत्येक चट्टान को चकनाचूर कर देती है। इस मशीन का प्रयोग दुनियाभर में बड़े-बड़े पहाड़ों को काटने और कोयले की खान खोदने में किया जाता है। इस मशीन को चलाना इतना आसान नहीं होता है। इसको चलाने के लिए एक साथ कई लोगो की आवश्यकता होती है। इस मशीन की कीमत लगभग 750 करोड़ रुपये है।

नंबर #3: World’s Biggest Caterpillar

Image Credit – Equipment Journal

कैटरपिलर 797F दुनिया का सबसे बड़ा Mine Dump Truck है। इस विशाल ट्रक का निर्माण कैटरपिलर नाम की कंपनी ने किया है। यह कंपनी सालों से इस तरह के शक्तिशाली उपकरण बनाने का काम कर रही है। इस कंपनी द्वारा बनाये गए सभी उपकरण अपनी अच्छी परफॉरमेंस और लंबी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। कैटरपिलर 797F भी अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इस ट्रक को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये प्रत्येक परिस्तिथि में हाई परफॉरमेंस देता है।

इस ट्रक में लगा शक्तिशाली इंजन इसकी कामयाबी की असली वजह है। इस विशाल ट्रक के साइज़ का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके पहियों का वज़न लगभग 1050 किलोग्राम है। इसके सिर्फ एक पहिए को जोड़ने के लिए 47 नट-बोल्ट की ज़रूरत पड़ती है। कंपनी ने 797 सीरीज़ के ट्रको को 1998 में बनाना शुरू किया था। समय के साथ-साथ ये ट्रक और बेहतर होते गए। कैटरपिलर 797F इस सीरीज़ का सबसे कामयाब ट्रक है।

नंबर #2: World’s Biggest Car Shredder

Image Credit – YouTube

LYNXS Automative Shredder दुनिया का सबसे बड़ा कार श्रेडर है। ये कार श्रेडर इतना बड़ा और पावरफुल है कि सिर्फ एक घंटे में लगभग 450 कारों को काट कर उनका चूरा बना देता है। ये विशाल श्रेडर मशीन Wales के Newport शहर में इस्तेमाल की जाती है। इस मशीन को साल 2006 में लगाया गया था और तब से लेकर आज तक ये मशीन अपना काम कर रही है। इस मशीन में कार को डालने से पहले उसको हाइड्रोलिक मशीन द्वारा क्रश किया जाता है।

क्रश करने के बाद कार को श्रेडर में डाला जाता है जहाँ तेज़ी से घूमते हुए विशाल और शक्तिशाली हैमर, कुछ ही सेकण्ड्स में कार के छोटे छोटे टुकड़े कर देते है। इस मशीन का Twin Roll Compression Feeder Mechanism मशीन के अंदर एक साथ बहुत सारे स्क्रैप मटेरियल को जाने से रोकता है। इस शक्तिशाली श्रेडर को पॉवर देने के लिए इसमें 40 टन और 9,200 हॉर्सपॉवर की हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक मोटर लगायी गयी है।

नंबर #1: World’s Largest Tunnel Boring Machine

Image Credit – Tunnel Insider

Bertha नाम की ये मशीन दुनिया की सबसे बड़ी टनल यानि सुरंग खोदने वाली मशीन है। इस विशाल मशीन का व्यास 57.5 फुट है। ये मशीन इतनी बड़ी है कि इसके द्वारा बनाई गयी टनल में Four Lane रोड आसानी से बनाया जा सकता है। इस विशाल मशीन का निर्माण जापान की Hitachi Zosen Corporation नाम की कंपनी ने किया था। इस मशीन का निर्माण खासतौर पर अमेरिका के Seattle शहर के नीचे एक लंबी Tunnel बनाने के लिए किया गया था।

इस आधुनिक मशीन को इस तरह से डिज़ाइन किया गया था कि टनल बनाते हुए ये मशीन कम से कम Disruption उत्पन्न करे। साल 2013 में इस मशीन ने अपना काम शुरू किया था। सभी कठिनाइयों को पार करते हुए इस मशीन ने अपना काम साल 2017 में ख़त्म कर दिया। सही मायनों में ये मशीन आधुनिक विज्ञान द्वारा बनाया गया एक अजूबा है।

तो ये थी दुनिया की 10 सबसे ज़बरदस्त और ताक़तवर औद्योगिक मशीनें। आपको इनमे सबसे ज़्यादा कौन सी मशीन पसंद आयी? हमे कमेंट करके बताइये।

Leave a Comment