10 People You Don’t Want to Mess With

दोस्तों, दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनसे आपको कभी पंगा लेना नहीं चाहिए। दिखने में ये लोग बिलकुल आम इंसानों की तरह ही होते हैं लेकिन कड़ी मेहनत और कुछ कर दिखाने के जुनून में ये लोग आम इंसानों से कहीं ज़्यादा ताक़तवर और फुर्तीले बन जाते हैं। भूल से भी अगर किसी इंसान ने इनसे पंगा ले लिया, तो हो सकता है वो उसकी ज़िंदगी की आखिरी भूल बन जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 10 बेहद ख़ास लोगो से मिलवाएंगे।

नंबर 10. Giga Uguru

Giga Uguru ने अपनी ट्रेनिंग बचपन में ही शुरू कर दी थी। सिर्फ 4 साल की उम्र में ही गीगा के माता पिता ने उसको Taekwondo की ट्रेनिंग दिलवाना शुरू कर दिया था। उसके बाद से गीगा ने कभी ट्रेनिंग करना बंद नहीं किया। गीगा ने उसी समय मन बना लिया था कि उसको Ninga Fighter बनना है। निंजा बनने के लिए सिर्फ एक प्रकार की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग काफी नहीं थी।

Image Source – YouTube

10 साल की उम्र में गीगा ने Thai Boxing की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया। उसके बाद गीगा ने karate और Krav Maga की ट्रेनिंग ली। लेकिन गीगा यहाँ भी नहीं रुका उसने अपनी ट्रेनिंग में Acrobatics और Parkour को भी शामिल किया। इन सभी ट्रेनिंग को मिक्स करके गीगा ने अपना एक अलग फाइटिंग स्टाइल बनाया है। गीगा का फाइटिंग स्टाइल, फिटनेस और उसकी स्पीड आश्चर्यजनक करने वाली है। आज गीगा एक Ninja के रूप में जाना जाता है।

नंबर 9. Shi Yan Ming

शी यान मिंग का जन्म सन 1964 में चीन के Zhumadian शहर में हुआ था। सिर्फ 5 साल की उम्र में शी के माता-पिता ने उन्हें Shaolin Temple में छोड़ दिया था जहाँ वे बेहद कम उम्र में Shaolin Monk बन गए। इस दौरान शी ने मार्शल आर्ट, कुंग फु और अन्य रहस्मयी कलाएं सीखी। कुछ ही सालो में शी ने कई नेशनल मार्शल आर्ट कम्पटीशन जीत लिए। साल 1992 में शी को अमेरिकन कुंग फु एसोसिएशन द्वारा एक स्पेशल टूर के लिए बुलाया गया।

Image Source – Tricycle

शी को अमेरिका इतना पसंद आया कि उन्होंने वहां से कभी ना जाने का मन बना लिया। शी अमेरिका में कुंग फु की ट्रेनिंग देना चाहते थे। शी ने साल 1994 में न्यूयॉर्क शहर के अंदर शाओलिन टेम्पल कुंग फु स्कूल की स्थापना की। ये कुंग फु स्कूल आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। शी ने बहुत से फिल्मी कलाकारों को भी ट्रेनिंग दी है जिसमे Jet Li और Jackie chan जैसे बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। शी को दुनिया के सबसे अच्छे कुंग फु फाइटर्स में से एक माना जाता है।

नंबर 8. Meenakshi Amma

मीना राघवन या कहें मीनाक्षी अम्मा का जन्म सन 1941 में हुआ था। 79 वर्ष की मीनाक्षी अम्मा को भारत की सबसे ज़्यादा उम्र वाली मार्शल आर्ट टीचर के रूप में जाना जाता है। मीनाक्षी अम्मा अपना एक मार्शल आर्ट स्कूल चलाती हैं जहाँ वे भारत की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट Kalaripayattu सिखाती हैं। मीनाक्षी अम्मा ने मात्र 5 साल की उम्र में कलारीपयट्टू सीखना शुरू कर दिया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने अपने मार्शल आर्ट टीचर से शादी कर ली थी।

Image Source – Scroll.in

इस स्कूल की स्थापना मीनाक्षी अम्मा के पति ने ही की थी। साल 2009 में अपने पति की मृत्यु के बाद मीनाक्षी अम्मा ने स्कूल चलाने का भार अपने कंधो पर ले लिया था। मीनाक्षी अम्मा के स्कूल में कोई फीस नहीं ली जाती है। उनका स्कूल डोनेशन पर चलता है। मीनाक्षी अम्मा आज की भारतीय जेनरेशन को भारत की ये प्राचीन कला सिखाना चाहती हैं। इस उम्र में भी वे जिस तरह ट्रेनिंग करती हैं वो क़ाबिले-तारीफ है। साल 2017 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था।

नंबर 7. Vito Pirbazari

जर्मनी के रहने वाले विटोरियो उर्फ़ वीटो पीरबाज़ारी एक मशहूर Fitness Blogger हैं। अपनी ज़बरदस्त दिखने वाली बॉडी और शानदार फिटनेस के लिए वीटो को पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। अपनी Muscular बॉडी और 6 फुट 5 इंच लंबी Height के कारण वीटो किसी आम आदमी से काफी बड़े और ताक़तवर नज़र आते हैं। वीटो एक प्रोफेशनल Bodybuilder हैं। Social Media पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

vito pirbazari
Image Source – YouTube

वीटो को जर्मनी के मशहूर बॉडी बिल्डर्स में शामिल किया जाता है। अपने सोशल मीडिया Accounts के ज़रिये वीटो अपने फैन्स को Fitness Tips देते हैं। वह अक्सर फैन्स के साथ अपना Workout Routine शेयर करते हैं। सोशल मीडिया के ज़रिये वह लोगो में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं। एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर होने के साथ ही वीटो एक अच्छे एक्टर भी हैं। वह साल 2018 की Netflix सीरीज Dogs Of Berlin में भी नज़र आ चुके हैं।

नंबर 6. Mindy Kelly

मिंडी केली ने मात्र 4 साल की उम्र में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। बहुत कम उम्र में ही वह एक World Class मार्शल आर्टिस्ट बन गयी थी। मार्शल आर्ट के क्षेत्र में मिंडी लगभग 15 विश्वस्तरीय खिताब जीत चुकी हैं। मिंडी का मानना है कि लाइफ में कुछ भी Impossible नहीं होता है। इंसान अगर चाहे तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। मिंडी अपना आदर्श ब्रूस ली और सिल्वेस्टर स्टेलोन जैसे सितारों को मानती हैं।

Image Source – YouTube

साल 2005 में मिंडी ने हॉलीवुड में काम करना शुरू किया था। वह हॉलीवुड की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में स्टंट कोर्डिनेटर का काम कर चुकी हैं जिसमे Dark Knight Rises और Alita Battle Angel जैसी बड़ी फिल्मे भी शामिल हैं। उनका काम नामुमकिन दिखने वाले एक्शन सीन को मुमकिन बनाना होता है। मिंडी के स्टंट और उनकी स्पीड अविश्वसनीय है। मिंडी का सपना एक हॉलीवुड एक्शन फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर काम करने का है।

नंबर 5. Ingun yoo

कोरिया में जन्मे इंगुन यू ने मात्र 5 साल की उम्र में ही Taekwondo की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे इंगुन की उम्र बढ़ती गयी वैसे ही मार्शल आर्ट के लिए उनका जूनून भी बढ़ता गया। साल 2000 की शुरुआत में एक अनोखी और बेहद खतरनाक मार्शल आर्ट तकनीक का जन्म हुआ। ये मार्शल आर्ट तकनीक चार अलग-अलग मार्शल आर्ट ताइक्वांडो, Wushu, Capoeira और Gymnastics को मिलाकर बनाई गयी थी।

Image Source – Dailymotion

इस मार्शल आर्ट तकनीक को सीखना बेहद मुश्किल होता है। इंगुन ने इस मार्शल आर्ट को सीखने का निर्णय लिया और बहुत कम समय में ही वह इसके मास्टर बन गए। इस मार्शल आर्ट को सीखने के बाद इंगुन को Kick Gun के नाम से पहचाने जाने लगे। इंगुन के बेहद खतरनाक और असंभव दिखने वाले स्टंट देखकर लोग अपनी आँखों पर विश्वास नहीं कर पाते हैं। इंगुन की मार्शल आर्ट Skills कल्पनाओं से परे हैं। वह इस अनोखी मार्शल आर्ट के सबसे अच्छे Practitioners में से एक हैं।

नंबर 4. J.D. Anderson

एंडरसन अपनी ताकत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। एंडरसन Americas Got Talent, Jay Leno और Guinness World Record जैसे मशहूर टेलीविज़न शो में नज़र आ चुके हैं। इन सभी Shows में वह अपनी ताकत का नमूना पेश कर चुके हैं। पहली बार एंडरसन तब प्रसिद्ध हुए थे जब उन्होंने अपने शरीर से बर्फ की सिल्लियां तोड़ने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। एंडरसन के नाम अपने शरीर से एक वार में 13 बर्फ की सिल्लियां तोड़ने का रिकॉर्ड है।

Image Source – YouTube

इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद एंडरसन का नाम Iceman रख दिया गया था। पूरी दुनिया में उन्हें इसी नाम से पहचाना जाता है। एंडरसन 6 बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह इतने ताकतवर हैं कि Baseball Bat को किसी माचिस की तीली की तरह तोड़ देते हैं। एंडरसन को अक्सर Reality Shows में बुलाया जाता है जहाँ वे अपनी ताकत का नमूना पेश करके लोगो का मनोरंजन करते हैं।

नंबर 3. Lukas Novotny

हम अक्सर फिल्मों में सुपर हीरोज़ को तीरंदाज़ी करते हुए देखते हैं। उन्हें इस तरह तीरंदाज़ी करते हुए देखकर लगता है कि असल दुनिया में ऐसा करना संभव नहीं है। लूकस नोवोटनी इस बात को पूरी तरह गलत साबित करते हैं। वह असल ज़िन्दगी में एक सुपर हीरो की तरह तीरंदाज़ी करते हैं। लूकस का जन्म Czechoslovakia में हुआ था। 21 साल की उम्र वह अमेरिका आकर रहने लगे। यहाँ उन्होंने कई साल कांच की मूर्तियां बनाने का काम किया।

Image Source – Daily News Hungary

आखिरकार उन्होंने अपने बचने के शोक तीरंदाज़ी में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। साल 1998 में उन्होंने Saluki Bow नाम की कंपनी की स्थापना की। आज ये कंपनी पारम्परिक धनुष बनाने वाली सबसे अच्छी कंपनी कहलाती है। कंपनी चलाने के साथ-साथ लूकस ने तीरंदाज़ी की प्रैक्टिस करना भी जारी रखा। लूकस अपने जीवन में सैंकड़ो तीरंदाज़ी की प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं। उन्हें तीरंदाज़ी का मास्टर कहा जाता है। वह दौड़ते हुए घोड़े पर बैठकर भी सटीक निशाना लगा सकते हैं।

नंबर 2. Danyela D’Angelo

17 साल की मासूम सी दिखने वाली ये लड़की असल में बेहद खतरनाक है। डानिएला को बंदूक से निशानेबाज़ी करने का शोक है। डानिएला की निशानेबाज़ी इतनी अच्छी और सटीक है कि बड़े-बड़े प्रोफेशनल Sniper भी उनसे जलने लगते हैं। डानिएला असली बंदूकों को किसी खिलोने की तरह चलाती हैं। हैंड गन, शॉट गन, मशीन गन आदि सभी प्रकार की बंदूकों को डानिएला अच्छी तरह चलाना जानती हैं। शुरुआत में निशानेबाज़ी करना डानिएला के लिए सिर्फ एक हॉबी थी।

Image Source – Tactical Life

लेकिन निशानेबाज़ी की एक ‘एरिया 2’ नाम की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। निशानेबाज़ी के इस खेल में महिलाएं बहुत कम पायी जाती हैं। यही चीज़ डानिएला को बाकी सब से अलग बनाती है। डानिएला को आशा है कि एक दिन उन्हें निशानेबाज़ी प्रतियोगिता से स्कॉलरशिप मिलेगी जिससे वह अपनी कॉलेज पढ़ाई पूरी करेंगी। डानिएला पढ़ाई पूरी करके एक कामयाब वकील बनना चाहती हैं।

नंबर 1. Ryusei Imai

हमारी इस लिस्ट में नंबर 1 पोजीशन पर हमने सबसे खास इंसान को रखा है। इस छोटे से बच्चे के कद और उम्र पर मत जाना, ये छोटा बच्चा अच्छे अच्छो को धूल चटा सकता है। रयुसेइ सिर्फ 10 साल का है लेकिन उसके शरीर की ताकत और स्फूर्ति किसी प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट के जैसी है। रयुसेइ ब्रूस ली का फैन है और उन्ही को अपना आदर्श मानता है। रयुसेइ ब्रूस ली की तरह ही ट्रेनिंग करता है। उसका सपना दुनिया का दूसरा ब्रूस ली बनना है।

Image Source – YouTube

अपना सपना पूरा करने के लिए रयुसेइ ने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया था। वह ब्रूस ली के मार्शल आर्ट स्टाइल को हू-ब-हू कॉपी करता है। लोगो ने अभी से रयुसेइ को लिटिल ब्रूस ली बुलाना शुरू कर दिया है। रयुसेइ इंटरनेट पर बेहद प्रसिद्ध है। वह हॉलीवुड के कई टेलीविज़न शोज़ में भी नज़र आ चुका है। रयुसेइ का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जहाँ वो अपनी ट्रेनिंग की वीडियोज़ लोगो के साथ साझा करता है। रयुसेइ को देखकर ऐसा लगता है जैसे ब्रूस ली का दोबारा जन्म हुआ हो।

Leave a Comment