10 Surprising Uses for Common Items You Never Knew

क्या आपने कभी गौर किया है कि आपकी जीन्स में वो छोटी जेब क्यों लगी हुई होती है? या फिर पेन कैप के ऊपर वो छोटा छेद क्यों बना हुआ होता है? आज हम आपको ऐसी ही 10 चीज़ों के बारे में बताएंगे जिनके होने का मकसद आपको पहले से पता नहीं होगा।

नंबर 10. Pen Cap Hole

पेन तो हम सभी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि पेन कैप के ऊपरी हिस्से में एक छोटा सा छेद बना होता है? अपने स्कूल समय में आपने इस छेद की मदद से क्लास रूम में सीटी भी बजायी होगी। आपने उस छेद को हज़ारों बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये छेद क्यों बनाया जाता है? बहुत से लोगों का मानना है कि इस छेद को बनाने का मुख्य कारण पेन की इंक को सूखने से बचाना होता है। ये बात बिल्कुल सच नहीं है। पेन कैप के ऊपर इस छोटे छेद को बच्चों की सेफ्टी के लिए बनाया जाता है।

Image Source – YouTube

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के अंदर हर साल लगभग 100 बच्चे पेन कैप को निगल जाते हैं। पेन कैप निगलने के कारण बच्चो के दम घुटने का खतरा बन जाता है। दम घुटने से बच्चो की मौत भी हो सकती है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ये छोटा छेद बनाया जाता है। इस छोटे छेद की मदद से कैप को निगलने के बाद बच्चों के दम घुटने का खतरा काफी कम हो जाता है। यही कारण है कि पेन कैप के ऊपर ये छोटा छेद बनाया जाता है।

नंबर 9. Gas Gauge Arrow

अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो अक्सर आपसे एक गलती होती होगी। गाड़ी में Fuel भरवाने के लिए जब आप गैस स्टेशन पर जाते होंगे तो अक्सर आप अपनी गाड़ी को फ्यूल टैंक के दूसरी साइड से पार्क कर देते होंगे। ऐसा होने पर गाड़ी को वापस घुमाकर दोबारा दूसरे रुख से पार्क करना पड़ता है। ये काफी शर्मिंदा करने वाला होता है। ये गलती ज़्यादातर नयी गाड़ी में होती है। जब आप एक नयी गाड़ी लेते हैं तो आपको याद नहीं रहता की आपकी गाड़ी का फ्यूल टैंक किस साइड में है।

Image Source – Country Living Magazine

इस समस्या को दूर करने के लिए कार कंपनी, कार के फ्यूल मीटर पर एक Arrow बनाकर देती है। जिस तरफ इस Arrow का रुख होता है उसी तरफ आपकी गाड़ी का फ्यूल टैंक होता है। बहुत से लोगो ने शायद इस Arrow पर ध्यान भी नहीं दिया होगा। इसको गैस गेज एरो कहा जाता है। यदि आप भी गैस स्टेशन पर गाड़ी पार्क करने में गलती करते हैं तो आज से ही इस एरो पर ध्यान देना शुरू कर दीजिये।

नंबर 8. Extra Button and Cloth

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी आप बाज़ार से कोई नयी शर्ट लेकर आते हैं तो उसके साथ एक छोटा सा Pouch आता है जिसके अंदर कुछ बटन और एक छोटा सा कपड़ा होता है। बटन के बारे में हम सब जानते हैं कि ये एक्स्ट्रा बटन इसलिए दिए जाते हैं ताकि शर्ट के बटन टूटने पर आप इन एक्स्ट्रा बटन का इस्तमाल कर सकें। लेकिन शर्ट के साथ आने वाले कपड़े के छोटे टुकड़े का क्या काम होता है? बहुत से लोगो को इस छोटे कपड़े के उपयोग के बारे में ग़लतफहमी है।

Image Source – ScoopWhoop

लोगो का मानना है कि इस छोटे कपड़े का उपयोग शर्ट फट जाने पर शर्ट के ऊपर Patch या पेबंद लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन ये बात बिलकुल सच नहीं है। कंपनी इस एक्स्ट्रा कपड़े को इसलिए देती है ताकि शर्ट को धोने से पहले इस टुकड़े को धोकर चेक कर लिया जाए कि धुलाई करने वाला साबुन शर्ट के लिए Suitable है या नहीं? ऐसा करने से धुलाई के कारण शर्ट को होने वाले नुकसान का पता पहले ही चल जाता है और शर्ट नुकसान होने बच जाती है।

नंबर 7. Handy Hole

Soft Drink पीना किसको पसंद नहीं होता? बहुत से मशहूर Brands की सॉफ्ट ड्रिंक्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होती हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स बेचने वाली ये सभी कंपनियां अपनी Can को बड़े ही Stylish ढंग से Design करती हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि इन सभी स्टाइलिश कैन के Tab में एक बड़ा सा छेद होता है। लगभग सभी कंपनियों की कैन में ये छेद पाया जाता है। क्या कभी आपने सोचा है कि कंपनी इस छेद को क्यों बनाती है?

Image Source – Twitter

ज़्यादातर लोगो का मानना होता है कि इस छेद को बेहतर Grip के लिए बनाया जाता है ताकि कैन को खोलने में आसानी हो। लेकिन इस छेद को बनाने का असली मकसद कुछ और ही होता है। दरअसल इस छेद को कैन के अंदर पाइप डालने ले लिए बनाया जाता है। बहुत से लोग होते हैं जो सॉफ्ट ड्रिंक को Straw से पीना पसंद करते हैं। इस छेद की मदद से स्ट्रॉ इधर-उधर नहीं हिलता है।

नंबर 6. Measuring Tape

मेजरिंग टेप को तो आप भली भाति पहचानते होंगे। अलग-अलग Fields में इस टेप का इस्तेमाल चीज़ो का नाप लेने में किया जाता है। Construnction कार्यो में इस टेप का महत्व बहुत ज़्यादा होता है। इस सिंपल से Tool में भी 2 ऐसे फीचर्स मौजूद होते हैं जिनके बारे में शायद किसी एक्सपर्ट को भी पता नहीं होगा। टेप के सिरे पर मौजूद Metal का निचला भाग खुरदुरा बनाया जाता है। ताकि किसी चीज़ का नाप लेते समय आप उस पर स्क्रैच करके निशान बना सकें।

Image Source – Amazon

इस टेप का दूसरा छुपा हुआ फीचर भी इसी मेटल के सिरे में मौजूद होता है। इस मेटल के सिरे में एक छेद बना हुआ होता है ताकि नाप लेते समय टेप को किसी Screw या कील में फंसाया जा सके। देखने में ये फीचर्स बहुत मामूली दिखाई देते हैं लेकिन एक काम करने वाले व्यक्ति के लिए ये बेहद उपयोगी होते हैं।

नंबर 5. Converse Shoe Lacing

आपने अपनी ज़िन्दगी में कभी ना कभी कन्वर्स शूज ज़रूर पहने होंगे। युवाओं के बीच कन्वर्स शूज हमेशा ट्रेंडिंग में रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि इन शूज में Sole के ठीक ऊपर दो छेद बने हुए होते हैं? बहुत से लोग इन छेदों के होने की असली वजह नहीं जानते। आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि इन छेदों को जूते में हवा Pass होने के लिए बनाया जाता है। लेकिन इनको बनाने की असली वजह बिलकुल अलग है।

Image Source – NeoPress

दरअसल कन्वर्स शूज को Basketball खेलने के लिए डिज़ाइन किया गया था। बास्केटबॉल खेलते हुए खिलाड़ियों को बार-बार अलग-अलग दिशा में भागना पड़ता है जिसके कारण नार्मल स्पोर्ट्स शूज पैरों से उतर जाते हैं। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए कन्वर्स शूज में ये दो एक्स्ट्रा छेद दिए जाते हैं ताकि खिलाड़ी इन छेदो में अतिरिक्त फीते बाँध सकें। ऐसा करने से जूतों के उतरने का खतरा ख़त्म हो जाता है।

नंबर 4. Tiny Pocket

जीन्स दुनिया भर में सबसे ज़्यादा पहनी जाने वाली पेंट है। यहां तक कि इस ब्लॉग को पढ़ रहे आप में से बहुत से लोगो ने इस समय भी जीन्स पहन रखी होगी। आपने गौर किया होगा कि जीन्स की Right Side वाली पॉकेट के अंदर एक और छोटी पॉकेट बनी हुई होती है। इस छोटी पॉकेट का इस्तमाल हम सिक्के या कागज़ के कोई महत्व्पूर्ण टुकड़े को रखने में करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस छोटी जेब को लगाने का मुख्य कारण क्या है?

Image Source – Garvi Gujarati

असल में जीन्स को पहली बार 19वी सदी में एक मज़बूत पेंट के रूप में बनाया गया था। उस पुराने समय में कलाई में पहनने वाली घड़ियाँ नहीं होती थी। कलाई घड़ी की जगह लोग Pocket Watch का इस्तमाल करते थे। और जीन्स के अंदर ये छोटी सी जेब इन्ही घड़ियों को रखने के लिए बनायीं गयी थी। समय के साथ-साथ इन पॉकेट वॉच की जगह Wristwatch ने ले ली। वो घड़ियाँ बेशक बंद हो गयी लेकिन जीन्स में ये छोटी पॉकेट अभी भी बनाई जाती है।

नंबर 3. Shopping Cart Loops

अगर आप किसी बड़े शहर में रहते हैं तो आप खरीदारी करने के लिए अक्सर shopping mall में जाते होंगे। आपने अक्सर Malls के अंदर मेटल की शॉपिंग कार्ट्स को देखा होगा। इन कार्ट्स का उपयोग शॉपिंग करते हुए सामान को इकठ्ठा करने में किया जाता है। माल्स के अंदर शॉपिंग करने में ये कार्ट्स बहुत उपयोगी होती हैं। अगर आपने कभी गौर किया हो तो आपने देखा होगा कि इन शॉपिंग कार्ट्स के पिछले सिरे पर लूप्स या फंदे बने हुए होते हैं।

Image Source – eBaum’s World

ज़्यादतर लोग इन लूप्स महत्व नहीं जानते। ये लूप्स इन शॉपिंग कार्ट में ऐसे ही नहीं बनाये जाते हैं। जब आप मॉल से चेकआउट करके बाहर जाते हैं तो ये लूप्स शॉपिंग बैग्स को टांगने के काम आते हैं। इससे आपको कार्ट में और ज़्यादा स्पेस मिल जाता है। इसके अलावा ये लूप्स नाज़ुक चीज़ों को कार्ट में सुरक्षित रखने के काम भी आते हैं। नाज़ुक चीज़ो को इन लूप्स में टांग कर टूटने से बचाया जा सकता है।

नंबर 2. The Quarters Edge

अगर आपने किसी पुराने सिक्के को गौर से देखा है तो आपने नोटिस किया होगा कि सिक्के के किनारे पर बहुत सी लाइन्स बनी हुई होती हैं। इन लाइन्स को क्वार्टर्स एज कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि सिक्के पर ये लाइन्स क्यों बनाई जाती थी? ज़्यादातर लोग कहेंगे कि ये सिर्फ सिक्के का डिज़ाइन है और कुछ नहीं। लेकिन इसको बनाने के पीछे बहुत बड़ी और महत्व्पूर्ण वजह है। दरअसल पुराने समय में जब इन सिक्को पर ये लाइन्स नहीं बनाई जाती थी तब कुछ लोगो ने सिक्को के किनारों को छीलना शुरू कर दिया था।

Image Source – Coined For Money

ऐसा करने पर सिक्का साइज़ में थोड़ा छोटा हो जाता था लेकिन उसकी Value उतनी ही रहती थी। सिक्के की छीलन इकठ्ठा करके ये लोग उससे दूसरे सिक्के बना लेते थे। इस समस्या का समाधान करने के लिए सिक्को पर इन लाइन्स को बनाना शुरू किया गया। अब अगर कोई व्यक्ति इस नए सिक्के के सिरे से छीलता था तो सिक्के की वैल्यू ख़त्म हो जाती थी। एक मामूली सी दिखने वाली चीज़ के पीछे इतना बड़ा मकसद छिपा हुआ है।

नंबर 1. Notebook Margins

नोटबुक्स के बारे में हम सब लोग अच्छी तरह जानते हैं। स्कूल में हमारी पढ़ाई इन्ही नोटबुक्स में लिखने से शुरू होती है। हमे बचपन से सिखाया जाता है कि नोटबुक पर बनी लाइन्स के अनुसार लिखना है। नोटबुक पर बनी इन लाइन्स को अंग्रेज़ी में नोटबुक मार्जिन्स कहते हैं। हम हमेशा से ये मानते आये हैं कि नोटबुक पर ये लाइन्स हमे ये गाइड करने लिए बनाई जाती हैं कि पेज के किस भाग पर लिखना है? आज के समय के हिसाब से बात बिल्कुल सच है।

Image Source – PiPa News

लेकिन शुरुआत में इन लाइन्स को बनाने का मकसद कुछ और था। पुराने ज़माने में ज़्यादातर हर एक घर के अंदर चूहे पाए जाते थे। ये चूहे महत्व्पूर्ण कागज़ो को किनारे से कुतर देते थे जिससे काफी नुकसान होता था। इस समस्या का समाधान करने के लिए पहली बार ये लाइन्स बनाई गयी थी। ताकि लोग पेज पर किनारो तक ना लिखे। ऐसा करने से कागज़ पर लिखा हुआ लेख चूहों से बच जाता था। शुरुआत में नोटबुक पर लाइन्स बनाने का मुख्य कारण यही था।

Leave a Comment