10 Things You Don’t Know About Gold

ये बात तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते होंगे कि Gold यानी सोना हमारी पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे कीमती धातुओं में से एक है। लेकिन सोने को लेकर आपके मन में भी बहुत से सवाल उठते होंगे कि इसमें आखिर ऐसा क्या होता है कि इसकी कीमत इतनी ज़्यादा होती है? या फिर ये पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य धातुओं से किस प्रकार अलग होता है? इसलिए आज हम आपको सोने से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियाँ और फैक्ट्स के बारे में बताएंगे जिनके बारे में यकीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे।

नंबर 10. Gold Is Everywhere

बहुत से लोग ये सोचते हैं कि सोना दुनिया की कुछ चंद खास जगहों और देशों में ही पाया जाता है लेकिन ये बात बिल्कुल सच नहीं है। सोना एक ऐसा धातु है जो पूरी दुनिया में हर जगह मौजूद होता है। हालाँकि कुछ जगहों पर इसकी मात्रा कम होती है तो कुछ जगहों पर काफी ज़्यादा। अफ्रीका और एशिया दो ऐसे महाद्वीप हैं जहाँ सोना सबसे ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर सोना दुनिया में हर जगह पाया जाता है तो इसकी कीमत इतनी ज़्यादा क्यों होती है? असल में इसकी दो वजहें होती हैं। पहली वजह तो ये है कि पृथ्वी से सोना हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण और उपकरणों की ज़रूरत पड़ती है। दूसरी वजह ये है कि अन्य आम धातुओं की तुलना में सोना पृथ्वी पर बेहद कम मात्रा में मौजूद है। जिसकी वजह से ये और ज़्यादा कीमती बन जाता है।

नंबर 9. 24 Carat

ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि सोने की शुद्धता को कैरेट की इकाई में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना दुनिया का सबसे शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी भी अन्य धातु का कोई मिश्रण नहीं होता है। ये संख्या जैसे-जैसे 24 से नीचे की तरफ जाती है वैसे-वैसे सोने की शुद्धता कम होती जाती है। दुनिया का सबसे कम शुद्ध सोना 9 कैरेट होता है जिसमें सोने की मात्रा सिर्फ 37.5 प्रतिशत व अन्य धातुओं की मात्रा 62.5 प्रतिशत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कैरेट शब्द कहाँ से आया? दरअसल प्राचीन अरबी लोग चीज़ों को तोलने और उनका वज़न करने के लिए कैरब के बीज का इस्तेमाल करते थे। उस समय वज़न को ग्राम, मिलीग्राम या किलो में नहीं तोला जाता था। बल्कि चीज़ों का वज़न कैरब में किया जाता था। खासतौर पर महंगे आभूषणों और धातुओं को तौलने के लिए कैरब के बीज का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया कैरब को कैरेट में बदल दिया गया।

नंबर 8. Gold In Human Body

बहुत से लोग ये नहीं जानते होंगे कि सोना इंसान के शरीर में भी मौजूद होता है। समय-समय पर ये बात साबित की गयी है कि इंसान के शरीर के विभिन्न अंगों में सोना पाया जाता है। इंसान के शरीर में पाए जाने वाले ये गोल्ड पार्टिकल्स (Gold Particles) इतने सूक्ष्म होते हैं कि इन्हें माइक्रोस्कोप से देखना भी संभव नहीं होता है। कुछ साल पहले एक स्टडी में पाया गया कि सोने के ये सूक्ष्म कण इंसान के सर के बालों में मौजूद होते हैं। बालों की जड़ों में मौजूद सोने के इन सूक्ष्म कणों की संख्या इतनी ज़्यादा होती है कि इनको गिन पाना भी नामुमकिन होता है। इसके अलावा एक स्टडी में पाया गया कि इंसान के दिल के अंदर भी सोने के ये सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि इंसान के शरीर में सोने की सबसे ज़्यादा मात्रा दिल के अंदर ही पायी जाती है। एक 70 किलोग्राम वज़न वाले इंसान के शरीर में औसतन 0.2 मिलीग्राम सोना पाया जाता है।

नंबर 7. Gold Can Be Eaten

ये बात शायद आपको काफी अजीब लगे लेकिन ये पूरी तरह सत्य है कि सोने को खाया जा सकता है। हालाँकि इसको ठोस रूप में तो नहीं खाया जा सकता लेकिन पाउडर और पतले वर्क के रूप में ज़रूर खाया जा सकता है। दुनिया में बहुत से ऐसे महंगे रेस्टोरेंट्स और होटल्स मौजूद हैं जो अपने मेन्यू में सोने से बने पकवान ऑफर करते हैं। खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला ये सोना साधारण सोने से अलग होता है। इस खास क़िस्म के सोने को ई-175 (E-175) का नाम दिया गया है। खाने में इस्तेमाल करने से पहले ये सुनिश्चित किया जाता है कि ये सोना पूरी तरह शुद्ध है या नहीं? ताकि इंसान के शरीर में जाने के बाद ये किसी प्रकार के इन्फेक्शन की वजह न बन पाए। दुनिया के बहुत से पकवानों में सोने को पाउडर और वर्क की शक्ल में ऊपर से सजावट करने के लिए डाला जाता है। सोने से बने इन महंगे पकवानों की कीमत लाखों रुपयों में होती है।

नंबर 6. World’s Strongest Metal

ये बात कुछ लोग शायद पहले से जानते होंगे कि सोना दुनिया के सबसे मज़बूत धातुओं में से एक होता है। यह इतना मज़बूत होता है कि इसको नष्ट करना लगभग नामुमकिन है। जहाँ दूसरे मेटल्स (Metals) को अत्यधिक हीट (Heat) और कुछ रासायनिक पदार्थों की मदद से नष्ट किया जा सकता है वहीं सोने पर इन चीज़ों का कोई असर नहीं पड़ता है। अत्यधिक हीट पर सोने को पिघलाकर कोई दूसरा आकार तो दिया जा सकता है लेकिन उसको ख़त्म नहीं किया जा सकता। साइंटिस्ट ने हर प्रकार से इसको नष्ट करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पाया कि ऐसा करना लगभग असंभव है। इसके साथ ही सोने पर हवा, पानी, नमक और अन्य किसी केमिकल का भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसीलिए सोने को द मोस्ट नोबल ऑफ़ ऑल मेटल्स (The Most Noble Of All Metals) कहा जाता है। यही कारण है कि पृथ्वी पर आज तक जितना भी सोना खोजा और पाया गया है वो अभी भी पृथ्वी पर ही मौजूद है।

नंबर 5. Gold Is Ductile

आप सभी लोगों ने कभी न कभी सोने को हाथ में लेकर तो ज़रूर देखा होगा। हाथ में पकड़ने पर लगता है कि सोना बहुत कठोर होता है और अगर उसको बेंड (Bend) यानी मोड़ा जाये तो वो टूट जायेगा। लेकिन हक़ीक़त में ऐसा नहीं होता है। असल में सोना बहुत ही कोमल और नमनीय धातु होता है। सोना इतना कोमल होता है कि उसका बेहद बारीक धागा भी बनाया जा सकता है। बताया जाता है कि 28 ग्राम सोने से 80 किलोमीटर लम्बा धागा तैयार किया जा सकता है। पुराने समय में राजा-महाराजा अपने कपड़ों में इसी प्रकार के सोने के धागे का इस्तेमाल करवाते थे। इस धागे से कपड़े के ऊपर कढ़ाई का काम भी किया जा सकता है। आज भी दुनिया के बहुत से अमीर लोग सोने के धागे या तार से बने हुए कपड़े पहनते हैं। इन कपड़ों की कीमत करोड़ों रूपये तक पहुँच जाती है। हमारे भारत में भी सोने से बने कपड़ों के बहुत से मामले देखे जा चुके हैं।

नंबर 4. Gold Nugget

ये बात तो आप सभी लोग जानते होंगे कि पृथ्वी पर सोना बहुत छोटे-छोटे कणों में मौजूद है। पृथ्वी से सोना निकालने वाले लोग इन छोटे-छोटे कणों को इकट्ठा करते हैं जिसमें बहुत समय व्यतीत होता है। लेकिन कई बार कुछ भाग्यशाली लोगों को ये सोना पृथ्वी से एक बड़ी डली के रूप में मिल जाता है। सोने की इस डली को गोल्ड नगेट कहा जाता है। गोल्ड नगेट पूरी तरह शुद्ध सोने से बने हुए होते हैं। इतिहास में बहुत बार लोगों को बड़े-बड़े गोल्ड नगेट मिल चुके हैं। मानव इतिहास का सबसे बड़ा गोल्ड नगेट साल 1869 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में पाया गया था। इस विशाल गोल्ड नगेट का वज़न 72 किलोग्राम था। उस समय इस गोल्ड नगेट का नाम वेलकम स्ट्रेंजर (Welcome Stranger) रखा गया था। आज 150 साल बीत जाने के बाद भी यह गोल्ड नगेट अब तक का पाया गया सबसे बड़ा गोल्ड नगेट बना हुआ है। आज के समय के हिसाब से इस गोल्ड नगेट की कीमत करोड़ों रूपये है।

नंबर 3. Gold Vending Machine

आपमें से बहुत से लोग वेंडिंग मशीन के बारे में अच्छी तरह जानते होंगे। बहुत से लोगों ने इन वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल भी किया होगा। आमतौर पर वेंडिंग मशीन खाने-पीने की चीज़ें बेचने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि दुनिया में एक ऐसी वेंडिंग मशीन भी मौजूद है जो खाने पीने की चीज़ें नहीं बल्कि सोना बेचने के लिए इस्तेमाल की जाती है। यह अनोखी वेंडिंग मशीन अबू-धाबी के एमिरेट्स पैलेस होटल (Emirates Palace Hotel) में लगायी गयी है। इस मशीन का इस्तेमाल करके बड़ी ही आसानी से शुद्ध 24 कैरेट सोना ख़रीदा जा सकता है। इस मशीन से आप सोने से बने 320 प्रकार के विभिन्न आइटम जैसे सोने के सिक्के और गोल्ड बार आदि खरीद सकते हैं। सोना खरीदने के लिए आपको इस मशीन में कैश या फिर अपने बैंक कार्ड से पेमेंट करना होता है। और उसके बाद सोने का जो भी आइटम आप सेलेक्ट करते हैं वो मशीन से बाहर आ जाता है।

नंबर 2.  World’s Biggest Stockpile of Gold

आमतौर पर हम सभी लोग सोने को दो ही जगहों पर देखते हैं। एक तो सुनार की दुकान में और दूसरा किसी व्यक्ति द्वारा पहने हुए आभूषण के रूप में। इसके अलावा सोना हमें कहीं और दिखाई नहीं देता है। क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि दुनिया में सोने का सबसे बड़ा स्टॉकपाइल यानी भंडार कहाँ पर है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार कहीं और नहीं बल्कि एक बैंक के अंदर मौजूद है। इस बैंक का नाम फ़ेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क (Federal Reserve Bank Of New York) है। यह बैंक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इस बैंक के अंदर लगभग 5 लाख 50 हज़ार शुद्ध सोने से बनी गोल्ड बार (Gold Bar) मौजूद हैं। यह इतना ज़्यादा सोना है कि इसको देखकर किसी की भी नियत ख़राब हो सकती है। इस सोने के भंडार में 2 से 5 प्रतिशत तक का हिस्सा अमेरिका का है और बाकी कुछ दूसरे अन्य देशों का।

नंबर 1.  Melting Point Of Gold

ये बात तो आप सभी लोग जानते होंगे कि दुनिया में मौजूद प्रत्येक धातु का अपना एक मेल्टिंग पॉइंट होता है। धातु को जब उसके मेल्टिंग पॉइंट तक गर्म किया जाता है तो वह पिघलना शुरू हो जाता है। दुनिया भर में धातुओं से बनी सभी चीज़ों को इसी तरह पिघलाकर बनाया जाता है। अन्य सभी धातुओं की तरह सोने का भी अपना एक मेल्टिंग पॉइंट होता है। वैसे देखने में ऐसा नहीं लगता लेकिन सोने का मेल्टिंग पॉइंट आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले धातुओं से काफी ज़्यादा होता है। जहाँ अन्य धातु आमतौर पर 1000 से 1500 फ़ारेनहाइट के बीच पिघल जाते हैं वहीं गोल्ड 1945 फ़ारेनहाइट पर पिघलना शुरू होता है। इसके साथ ही सोने का बोइलिंग पॉइंट भी अन्य कई धातुओं से कहीं ज़्यादा होता है। सोने का बोइलिंग पॉइंट 4892 फ़ारेनहाइट होता है। इतने ज़्यादा तापमान पर ज़रा सी गलती भी इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

1 thought on “10 Things You Don’t Know About Gold”

  1. Hi there,

    We are interested in booking a video ad unit on factscorner.net for 1 year. We can provide a player or VAST/VPAID tags.

    We connect all the necessary ad sources from the top ad networks and combine it with direct ads from global big brands such as Samsung, Honda, Toyota, Starbucks, Wix, DigitalOcean etc. for the maximum performance.

    We have over 100 publisher partners in Europe.

    How can we book an ad unit on your website?

    Reply

Leave a Comment