15 Amazing Places To Visit Before They Disappear

हमारी दुनिया प्रकृति और इंसान के द्वारा बनाए गए ऐसे अजूबों से भरी हुई है जिन्हें देखकर लोग अपनी आँखों पर विश्वास तक नहीं कर पाते हैं। धरती पर मौजूद इन खूबसूरत और अद्भुत जगहों को देखने के लिए लोग दुनिया के प्रत्येक कोने से आते हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि इनमें से बहुत सी जगहें समय के साथ लुप्त होना शुरू हो गयी हैं।

इसलिए पृथ्वी पर जो अद्भुत जगहें आज मौजूद हैं वो आने वाले समय में पूरी तरह गायब हो चुकी होंगी। आज हम आपको दुनिया में मौजूद 15 ऐसी अद्भुत जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको लुप्त होने से पहले एक बार ज़रूर देख लेना चाहिए।

15: Venice

Image Credit – Pixabay

इस बात में कोई शक नहीं कि वेनिस दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। पानी पर बने इस बेहद खूबसूरत शहर को द फ्लोटिंग सिटी यानी तैरता हुआ शहर भी कहा जाता है। वेनिस एक ऐसा विश्व विरासत स्थल है जो अपनी प्राकृतिक और बनावटी सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह कहते हुए काफी दुःख होता है लेकिन ये खूबसूरत शहर समय बीतने के साथ पानी में डूबता जा रहा है।

इसके डूबने का मुख्य कारण क्लाइमेट चेंज को माना गया है। क्लाइमेट चेंज होने के कारण समुद्र का स्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से पिछले 100 सालों में वेनिस शहर 9 इंच पानी में डूब चुका है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में ये शहर और भी ज़्यादा तेज़ी से डूबेगा।

14: Dead Sea

Image Credit – Pixabay

Dead Sea इजराइल और जॉर्डन के बीच में मौजूद खारे पानी की एक झील है। इस झील के पानी में बहुत अधिक मात्रा में नमक होने के कारण इसका पानी इतना ज़्यादा खारा है कि इसमें कोई भी जीव और यहाँ तक की पेड़-पौधे भी ज़िंदा नहीं रह सकते। इसीलिए इसको डेड सी नाम दिया गया है। पानी में नमक की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण कोई भी व्यक्ति इसमें डूबता नहीं है।

पानी में उतरने के बाद शरीर को ढीला छोड़ने पर लोग इस पानी पर तैरने लगते हैं। दूर-दूर से लोग कुदरत के इस करिश्मे का अनुभव करने के लिए आते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस झील के पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है। अगर जल्दी ही कुछ न किया गया तो ये झील हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

13: The Great Wall Of China

Image Credit – Pixabay

विश्व प्रसिद्ध चीन की दीवार के बारे में तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते होंगे। इस विशाल दीवार का निर्माण लगभग 2000 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। इस दीवार की कुल लंबाई 21000 किलोमीटर से भी ज़्यादा बताई जाती है। हर साल करोड़ो लोग इंसान द्वारा बनाए गए इस अजूबे को देखने के लिए जाते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन चीन की दीवार समय के साथ नष्ट होती जा रही है।

इस ऐतिहासिक स्ट्रक्चर के नष्ट होने के पीछे इंसानों का ही हाथ बताया जाता है। दीवार पर घूमने जाने वाले लोग इसको इतना नुक्सान पहुँचाते हैं कि आज इस दीवार का 30 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। अगर यह इसी तरह चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब इस दीवार का अस्तित्व इस दुनिया से पूरी तरह ख़त्म हो जाएगा।

12: The Everglades

Image Credit – Encyclopedia Britannica

फ्लोरिडा के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित The Everglades दुनिया का सबसे विशाल Wetland यानी आर्द्रभूमि क्षेत्र कहलाता है। यह जगह इसलिए भी बेहद ख़ास है क्योंकि पृथ्वी पर मौजूद यह अपने प्रकार की एकमात्र जगह है। जो बहुत से जीव-जंतुओं का घर भी है। यह जगह लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है और अक्सर लोग दिन के समय इसमें घूमने के लिए जाते हैं।

लेकिन दुनिया का ये विशाल वेटलैंड भी अब लुप्त होने लगा है। इसके लुप्त होने के मुख्य कारण पानी के बहाव और क्लाइमेट चेंज को माना जा रहा है। यही कारण है कि जो पानी पहले साफ़ नज़र आता था आज वो अब काफी गंदा हो चुका है।

11: Bordeaux

Image Credit – Pexels

Bordeaux को दक्षिणी फ़्रांस के प्रसिद्ध Wine बनाने वाले क्षेत्रों का Hub कहा जाता है। बोर्डो अपनी प्रतिष्ठित और परंपरागत वाइन की खेती करने की तकनीक के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बोर्डो में रेड वाइन की खेती 80 साल से भी ज़्यादा समय की जा रही है। लेकिन बोर्डो में इस रेड वाइन की खेती के लुप्त होने का डर अब लोगों को सताने लगा है।

दरअसल बोर्डो में वाइन की खेती का लगभग 67 प्रतिशत हिस्सा Merlot नाम के अंगूर के रूप में मौजूद है। यह अंगूर पूरी तरह पकने के लिए जलवायु पर निर्भर करता है। पिछले कुछ समय में क्लाइमेट चेंज के कारण इस अंगूर के पकने पर असर पड़ा है जिससे बोर्डो की शानदार वाइन अब खतरे में पड़ने लगी है।

10: Taj Mahal

Image Credit – Pixabay

ताज महल को इस लिस्ट में देखकर शायद आप चौंक गए होंगे लेकिन ये सच है कि समय के साथ ताज महल भी अपनी सुंदरता को खोने लगा है। सन 1632 में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने इस शानदार इमारत को अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। इस अद्भुत इमारत को दुनिया के 7 अजूबों में शुमार किया जाता है।

हर साल दुनिया भर से करोड़ों लोग इस अजूबे को देखने के लिए आते हैं। आगरा शहर की यमुना नदी के किनारे सफ़ेद संगमरमर से बना ताज महल भी अब पीला पड़ने लगा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ताज महल के इस तरह पीला पड़ने की मुख्य वजह वायु प्रदूषण है। साथ ही विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि यह प्रदूषण ताज महल की इमारत को भी कमज़ोर बना रहा है।

9: Havana

Image Credit – Pixabay

Cuba के एक आईलैंड पर बना ये शहर दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। हवाना को 16वी सदी में स्पेन द्वारा खोजा गया था। और खोजे जाने के कुछ समय में ही यह स्पेन के समुद्री जहाज़ों के लिए एक प्रसिद्ध रुकने का स्थान बन गया था। इस शहर के सांस्कृतिक सौंदर्य को देखने और उसका अनुभव करने के लिए दुनिया भर से हर साल लगभग 12 लाख टूरिस्ट यहाँ आते हैं।

अगर आप भी इस खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं तो जल्दी कीजिये क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि हवाना धीरे-धीरे अपनी सांस्कृतिक समृद्धि को खो रहा है। ऐसा होने का मुख्य कारण ज़मीन की कीमत बढ़ना, पुरानी इमारतों को तोड़ना और वहाँ के लोगों की जीवन शैली बदलने को बताया गया है।

8: Great Barrier Reef

Image Credit – Pixabay

क़्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर मौजूद द ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया का सबसे बड़ा Coral Reef सिस्टम है। लगभग 3 लाख 44 हज़ार स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस रीफ सिस्टम के अंदर 2900 चट्टानें और 900 आईलैंड मौजूद हैं। द ग्रेट बैरियर रीफ इतना विशाल है कि इसको अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।

CNN द्वारा इस अद्भुत जगह को दुनिया के 7 प्राकृतिक अजूबों में शामिल किया गया है। यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि ये अद्भुत जगह दुनिया से धीरे-धीरे गायब हो रही है। क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण और कीटनाशकों के प्रयोग जैसे अन्य कई कारणों से ये बहुत तेज़ी से लुप्त हो रही है।

7: Machu Picchu

Image Credit – Pixabay

माचू पिच्चू 15 वीं शताब्दी का Incan Citadel है, जो दक्षिणी पेरू के पूर्वी कॉर्डिलेरा में स्थित है। यह प्राचीन नगर उरुबाम्बा प्रांत के भीतर माचुपिचू जिले में स्थित है, जो पवित्र घाटी के ऊपर कुस्को क्षेत्र का हिस्सा है। 1911 में खोजी गयी इस जगह को 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया गया था।

आज इसके खंडहर एक महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल और पर्यटक आकर्षण के रूप में विश्व प्रसिद्ध हैं। हालाँकि आज इस प्राचीन और ऐतिहासिक जगह का अस्तित्व खतरे में है। पहाड़ पर अपनी ख़राब स्थिति और अपरदन की वजह से माचू पिच्चू पर हर समय ढह जाने का खतरा मंडराता रहता है।

6: Mount Kilimanjaro

Image Credit – Pexels

तंज़ानिया में स्थित माउंट किलिमंजारो एक विशाल और निष्क्रिय ज्वालामुखी है। अफ्रीका के सबसे ऊँचे पहाड़ होने के साथ ही दुनिया के अकेले खड़े हुए पहाड़ों में भी इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। बताया जाता है कि आखिरी बार यह ज्वालामुखी लगभग 2 लाख वर्ष पहले फटा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस पहाड़ की चोटी पर कुछ बदलाव देखे गए हैं।

इस पहाड़ की चोटी पर मौजूद बर्फ की चादर अब पिघलने लगी है और समय के साथ-साथ यह कम होती जा रही है। इस बर्फ के पिघलने का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन को माना गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस सदी के अंत तक पहाड़ की चोटी पर मौजूद यह बर्फ पूरी तरह पिघल कर समाप्त हो जाएगी।

5: The Maldives

Image Credit – Pexels

मालदीव्स एक ऐसा देश है जो 1190 अलग-अलग आईलैंड को मिलाकर बना है। इस जगह की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ कुछ इस तरह खींचती है कि आज यह दुनिया में छुट्टियाँ बिताने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक मानी जाती है। समुद्र स्तर के हिसाब से देखा जाए तो मालदीव्स दुनिया की सबसे नीची जगह है।

और यही कारण है कि इसका अस्तित्व आज खतरे में है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि जिस तरह समुद्र का स्तर बढ़ रहा है उस हिसाब से मालदीव्स दुनिया का पहला ऐसा देश होगा जो पूरी तरह समुद्र में समा जाएगा। अगर वैज्ञानिकों के अनुमान को माने तो इस सदी के अंत तक मालदीव्स का अस्तित्व दुनिया से ख़त्म हो जाएगा।

4: The Amazon Rainforest

Image Credit – Pexels

प्रसिद्ध अमेजॉन रेनफॉरेस्ट पश्चिमोत्तर ब्राज़ील से कोलंबिया, Peru और अन्य दक्षिण अमेरिकन देशों तक फैला हुआ है। यह विशाल जंगल 55 लाख स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। विशाल होने के साथ ही यह दुनिया के सबसे खतरनाक जंगलों में से एक माना जाता है। आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन इस विशाल जंगल पर भी लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है।

अमेजॉन जंगल को यह खतरा किसी और से नहीं बल्कि इंसानो से है। बहुत लंबे समय से इंसानो द्वारा अमेजॉन जंगल के वनों की कटाई की जा रही है। साइंटिस्ट्स को डर है कि अगर यह वनों की कटाई न रोकी गई तो वो समय ज़्यादा दूर नहीं जब ये विशाल जंगल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

3: Alaska

Image Credit – Pexels

अमेरिका के राज्य अलास्का में बहुत सी ऐसी बर्फीली और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जिन्हें देखने पर लगता है जैसे ये दूसरी दुनिया का नज़ारा हो। लेकिन इन जगहों की खूबसूरती समय के साथ बहुत तेज़ी से ढलती जा रही है। ऐसा होने के पीछे का मुख्य कारण पृथ्वी का बढ़ता हुआ तापमान है।

अलास्का के Kivalina शहर का एक एकांत गांव ग्लेशियर के पिघलने के कारण पूरी तरह डूबने के कगार पर पहुँच चुका है। पृथ्वी का तापमान बढ़ने के कारण अलास्का के ग्लेशियर लगातार पिघलते जा रहे हैं जिसके कारण यहाँ पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। किवालीना के इस गाँव की तरह ही अलास्का अपनी प्राकृतिक सुंदरता को भी तेज़ी से खो रहा है।

2: Glacier National Park

Image Credit – Pixabay

अमेरिका के Montana में स्थित बर्फ से बना ये ग्लेशियर नेशनल पार्क अपनी सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता ऐसी है मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। यह खूबसूरत जगह दुनिया भर के लोगों के बीच एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट मानी जाती है। लेकिन क्लाइमेट चेंज के कारण बहुत जल्द इस जगह का अस्तित्व ख़त्म होने वाला है।

बताया जाता है कि लगभग 100 साल पहले इस जगह पर 150 विशाल ग्लेशियर मौजूद थे लेकिन आज उनमें से सिर्फ 25 ही बाकी रह गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर पृथ्वी इसी रफ़्तार से गर्म होती रही तो आने वाले 15 सालों में ये ग्लेशियर पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे।

1: Petra

Image Credit – Pixabay

Petra चौथी शताब्दी ईसा पूर्व का एक प्राचीन शहर है जो इस समय दक्षिणी जॉर्डन में स्थित है। अपने समय में ये शहर एक महानगर और व्यापारिक केंद्र माना जाता था। आज भी इस शहर के खंडहर एक महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल और पर्यटक आकर्षण के रूप में विश्व प्रसिद्ध हैं। यह जगह दुनिया के सबसे पेचीदा और प्राचीन पत्थर को काटकर बनाए गए आर्किटेक्चर में से एक है।

लेकिन पिछले कुछ समय में इस खूबसूरत शहर की पत्थरों से बनी इमारतों का रंग बिगड़ता हुआ देखा गया है। विशेषज्ञों ने ऐसा होने के कई कारण बताए हैं जिनमें टूरिस्ट, जलवायु, सूर्य का प्रकाश और इसकी अपनी बनावट भी शामिल हैं। यह खूबसूरत शहर बहुत तेज़ी से अपनी सुंदरता को खो रहा है।

Leave a Comment