10 Most Bizarre Competitions in the World

क्या आप यकीन कर पाएंगे कि दुनिया में हाथियों की भी रेस होती है? या फिर एक ऐसी प्रतियोगिता जिसे बच्चे के रोने पर जीता जाता है। आज हम आपको ऐसे ही अजीब competitions के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये सच में खेले जाते हैं।

नंबर 10:- Monkey Bridge Cycling

Image Source – YouTube

दुनिया में हमने तरह तरह की साइकिलिंग देखी है। दुनिया भर में साइकिलिंग Competitions खेले जाते हैं। लेकिन मंकी ब्रिज साइकिलिंग कम्पटीशन बिल्कुल अलग प्रकार का कम्पटीशन है। इस कम्पटीशन में आपको इस पतले से दिखने वाले ब्रिज को साइकिल चला कर पार करना होता है। बेहद पतला दिखने वाला ये मंकी ब्रिज सिर्फ 20 सेंटीमीटर चौड़ा होता है। यदि कोई व्यक्ति ब्रिज पार नहीं कर पाता तो वह सीधा नीचे पानी में जाकर गिरता है। पानी में गिरने से चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।

ये कम्पटीशन देखने में जितना आसान लगता है असल में उतना ही कठिन है। इस पतले ब्रिज को पार करने के लिए आपको अपनी पूरी बॉडी का Balance बनाकर रखना होता है। इस प्रतियोगिता में बच्चे और जवान दोनों भाग ले सकते हैं। साइकिलिंग की ये अजीब प्रतियोगिता Vietnam में खेली जाती है। खासतौर पर ये प्रतियोगिता मशहूर Tourist Spots पर खेली जाती है। वियतनाम घूमने गए टूरिस्ट्स इस अनोखी प्रतियोगिता का ना सिर्फ मज़ा ले सकते हैं बल्कि इसमें भाग भी ले सकते हैं।

नंबर 9:- Pillow Fight

Image Source – Wikipedia

आपको याद होगा बचपन में हम अपने भाई बहनों के साथ एक दूसरे पर Pillow मारने का खेल खेला करते थे। क्या आप यकीन करेंगे कि दुनिया में तकिया मारने की भी प्रतियोगिता खेली जाती है? ये बिल्कुल सच है। इस प्रतियोगिता को खेलने के लिए दो लोग एक पेड़ के दोनों सिरों पर बैठ कर एक दूसरे को तकिये से मारते हैं। इस गेम के Rules बहुत Simple हैं। खेलने वाले दोनों व्यक्तियों को एक एक तकिया दिया जाता है। दोनों व्यक्तियों का लक्ष्य एक दूसरे को तकिये से मार कर नीचे गिराना होता है।

इस खेल में एक हाथ का इस्तमाल तकिया मारने  के लिए और दूसरे हाथ का इस्तमाल खुद को तकिये से बचाने के लिए किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का तकिया खेल के दौरान गिर जाता है तो उसको सामने वाले का तकिया छीनना होता है। जो भी व्यक्ति सामने वाले को नीचे गिराने में सफल होता है वह प्रतियोगिता जीत जाता है। अजीब सा दिखने वाला ये खेल दुनिया भर की अलग-अलग जगहों पर खेला जाता है।

नंबर 8:- The Pillow Fight Pool

Image Source – The Patra Bali Resort & Villas

हमने अभी आपको Pillow Fight प्रतियोगिता के बारे में बताया, ‘द पिलो फाइट पूल’ भी उसी प्रकार की प्रतियोगिता होती है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में सिर्फ एक अंतर होता है। द पिलो फाइट पूल प्रतियोगिता Swimming Pool के ऊपर खेली जाती है। बाकी के सभी Rules दोनों प्रतियोगिताओं में एक जैसे ही होते हैं। एक लकड़ी या फाइबर की Rod को स्विमिंग पूल से थोड़ी ऊंचाई पर लगा दिया जाता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दोनों व्यक्ति इस रोड के दोनों सिरों पर बैठ जाते हैं।

इस खेल में भी दोनों व्यक्ति एक दूसरे को तकिये से मारते हैं। जो भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को स्विमिंग पूल में गिराने में सफल हो जाता है वो ये प्रतियोगिता जीत जाता है। इस अनोखी प्रतियोगिता में पुरुष और स्त्रियां दोनों भाग ले सकते हैं। ये अजीब खेल हमारे भारत देश में इतना मशहूर नहीं है लेकिन भारत के बाहर अन्य देशों में ये खेल काफी प्रसिद्ध है। यह खेल ज़्यादातर महिलाओं के बीच खेला जाता है।

नंबर 7:- Toe Wrestling

Image Source – YouTube

Arm Wrestling दुनिया भर में खेला जाने वाला एक प्रसिद्ध खेल है। इसी खेल से मिलता जुलता एक और खेल भी आजकल खेला जाता है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि ये खेल हाथों की जगह पैरों से खेला जाता है। इस खेल का नाम टो रेसलिंग है। इस खेल में समान वज़न वाले दो लोग एक दूसरे को अपने पैर से हराने की कोशिश करते हैं। इस खेल का मुख्य सिद्धांत आर्म रेसलिंग की तरह ही होता है। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के पैर को नीचे गिरा कर जीत हासिल करता है। खेलते समय खिलाड़ियों के दोनों हाथ ज़मीन पर होने चाहिए। इस खेल के तीन राउंड्स होते हैं।

इस खेल में दाए और बाएं दोनों पैरों का इस्तमाल किया जा सकता है। यदि एक राउंड में दायां पैर इस्तमाल किया गया है तो अगले राउंड में बायां पैर इस्तमाल किया जाता है। तीन में से 2 राउंड जीतने वाला व्यक्ति मैच जीत जाता है। इंग्लैंड में इस खेल की World Toe Wrestling Championship भी आयोजित की जाती है। इस खेल को Olympics में शामिल करने का विचार चल रहा है।

नंबर 6:- The Elephant Race

Image Source – Kerala Tourism

क्या आप यकीन करेंगे की दुनिया में हाथियों की भी रेस आयोजित की जाती है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हाथियों की ये रेस कहीं और नहीं बल्कि हमारे भारत में ही होती है। भारत के केरला राज्य में हर साल ये हाथियों की दौड़ आयोजित की जाती है। हर साल होने वाली ये रेस केरला के गुरुवयूर मंदिर में आयोजित की जाती है। इस दौड़  के शुरू होने से पहले सभी हाथियों को एक साथ एक लाइन में खड़ा कर दिया जाता है। तेज़ आवाज़ वाली घंटियों और सीटियों के साथ इस रेस को शुरू किया जाता है।

इस खेल में जीतने वाले हाथी को रीति-रिवाजो के अनुसार सम्मानित किया जाता है। केरला में हाथियों की ये दौड़ पहली बार कोचिन शासनकाल में आयोजित की गयी थी। तब से लेकर आज तक हर साल ये Race आयोजित की जाती है। बाहर से आने वाले Tourists बड़ी तादाद में इस अनोखी रेस को देखने के लिए जाते हैं। हाथियों की ये दौड़ आमतौर पर कुम्भ के महीने में आयोजित की जाती है।

नंबर 5:- Fireball Soccer

Image Source – Sequoit Media

Football दुनिया में खेला जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेल है। दुनिया के लगभग सभी देशों में ये खेल खेला जाता है। लेकिन Indonesia में एक अलग प्रकार का फुटबॉल खेला जाता है जो वहां पर बहुत प्रसिद्ध है। इस खेल को वहां पर फायरबॉल सॉकर कहा जाता है। इस खेल में साधारण फुटबॉल की जगह जूट और कुछ अन्य चीज़ो से मिलकर बनी फुटबॉल का इस्तमाल किया जाता है। इस बॉल को मिट्टी के तेल में डुबो कर आग लगा दी जाती है।

इंडोनेशिया में हर साल Ramadan के महीने का स्वागत फायरबॉल सॉकर खेलकर किया जाता है। क्यूँकि आग के कारण बाल जल कर ख़त्म हो जाती है इसीलिए ये खतरनाक खेल सिर्फ 30 मिनट खेला जाता है। इंडोनेशिया में बच्चे इस खेल को खेलते हैं। हैरानी की बात ये है कि खतरनाक दिखने वाले इस खेल को बच्चे बिना जूते पहनें खेलते हैं। इंडोनेशिया में माना जाता है कि रमज़ान से पहले इस खेल को खेलने से लोगों के सारे पाप ख़त्म हो जाते हैं।

नंबर 4:- The Great Knaresborough Bed Race

Image Source – Yorkshire Live

पूरी दुनिया में बेड का उपयोग सोने और आराम करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसी प्रतियोगिता भी खेली जाती है जिसमे बेड पर बैठकर रेस लगाई जाती है? ये प्रतियोगिता हर साल जून के महीने में Second Saturday वाले दिन Yorkshire में खेली जाती है। ये प्रतियोगिता यॉर्कशायर में सन 1966 से खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता में 90 अलग अलग टीमें हिस्सा लेती हैं। प्रत्येक टीम में 7 सदस्य होते हैं। इस रेस में एक अलग प्रकार के बेड का इस्तमाल किया जाता है।

बेड के नीचे चार पहिए लगे हुए होते हैं। टीम का एक सदस्य बेड के ऊपर बैठता है। बाकी के 6 सदस्य बेड को धक्का मारकर चलाते हैं। रोड पर चलने के साथ ही इस रेस में पानी को भी पार करना होता है। जो भी टीम सबसे पहले 2.4 मील लम्बा रास्ता तय कर लेती है वह विजेता कहलाती है। भारी संख्या में लोग अजीब तरह की ड्रेस पहन कर इस रेस का आनंद उठाने के लिये आते हैं।

नंबर 3:- Make Your Baby Cry Sumo Festival

Image Source – YouTube

छोटे बच्चे जब एक बार रोना शुरू करते हैं तो फिर वह आसानी से चुप नहीं होते। ये बात हम सभी लोग जानते हैं। जापान में एक प्रतियोगिता खेली जाती है जिसमे छोटे बच्चो को जानबूझकर रुलाया जाता है। ये दुनिया में खेली जाने वाली सबसे अजीब प्रतियोगिता है। जापान में इस प्रतियोगिता को Naaki Sumo के नाम से जाना जाता है। ये एक प्रतियोगिता से ज़्यादा एक धार्मिक क्रिया समझी जाती है। इस खेल के नियम बहुत साधारण हैं।

बच्चो के माता पिता अपने बच्चो को Sumo Wrestlers के हाथों में दे देते हैं। सभी बच्चो में जो बच्चा सबसे पहले रोता है वह विजेता कहलाता है। जापान में माना जाता है कि इस खेल में जीतने वाला बच्चा एक लम्बा और सुखी जीवन जीता है। जापान में बहुत से लोग इस प्रतियोगिता के खिलाफ हैं। फिर भी ये प्रतियोगिता जापान में 400 सालों से भी ज़्यादा समय से खेली जा रही है।

नंबर 2:- Gurning World Championship

Image Source – BBC

क्या आप तरह तरह के मुंह बनाने में एक्सपर्ट हैं? अगर ऐसा है तो एक प्रतियोगिता आपका इंतज़ार कर रही है। इस प्रतियोगिता का नाम गरनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप है। जितने ज़्यादा अलग अलग तरह के मुँह आप बनाएंगे इस चैंपियनशिप को जीतने के Chance उतने ही ज़्यादा बढ़ते जायेंगे। ये दुनिया में खेली जाने वाली सबसे पुरानी चैंपियनशिप में से एक है। इस अजीब चैंपियनशिप में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रतियोगिताएं मौजूद हैं।

इस अनोखी चैंपियनशिप को जीतने का World Record Tommy Mattinson नाम के एक शख्स ने बनाया है। टॉमी मेटिंसन इस चैंपियनशिप को रिकॉर्ड 16 बार जीत चुके हैं। इस प्रतियोगिता में Perform करते समय एक Belt को अपने मुँह के चारो तरफ पहनना होता है। बेल्ट को पहनने के बाद तरह तरह के मुँह बना कर दिखाए जाते हैं। जो व्यक्ति अपने चेहरे के Muscles को जितना Stretch करता है उसके जीतने के Chances उतने ही बढ़ जाते हैं।

नंबर 1:-  Egg Throwing Competition

Image Source – Metro UK

क्या आपने कभी सोचा कि अंडो को फेकने का भी कोई कम्पटीशन या प्रतियोगिता हो सकती है? ये प्रतियोगिता दुनिया की अजीब प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता को Egg Throwing World Championship के नाम से भी जाना जाता है। World Egg Throwing Federation के द्वारा इस अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है। इस चैंपियनशिप में पांच अलग अलग तरह के Game खेले जाते हैं जिनमे सर से अंडा फोड़ने और अंडे को बिना नुकसान पहुंचाए दूर तक फेकने के गेम शामिल है।

ये सभी प्रतियोगिताएं अकेले और ग्रुप दोनों तरह से खेली जाती हैं। आमतौर पर ये चैंपियनशिप जून के महीने में खेली जाती है। कोई भी व्यक्ति जिसको इन खेलों में दिलचस्पी हो, हिस्सा ले सकता है। बच्चे और जवान एक साथ इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं। ये अजीब खेल सदियों से खेला जा रहा है लेकिन एग थ्रोइंग फेडरेशन बनने के बाद ये खेल अब दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया है।

तो दोस्तों ये थी दुनिया की 10 सबसे अजीब और अनोखी प्रतियोगिताएं। आपको इनमे से कौनसी प्रतियोगिता सबसे अच्छी लगी? हमे कमेंट करके बताइये।

Leave a Comment