10 Chilling Abandoned Amusement Parks That Will Give You Nightmares

आज हम आपको दुनिया के 10 Abandoned Amusement Parks के बारे में बताएंगे। एक समय था जब ये Amusement Parks पार्क खुशियों और रोमांच से भरे हुए होते थे। लेकिन आज ये वीरान पड़े हुए हैं। और वीरान पड़े ये Amusement Parks इतने डरावने लगते हैं कि इनको देखकर ही मन में दहशत बैठ जाती है।

नंबर 10.  Six Flags New Orleans

Image Credit – Antique Archaeology

अमेरिका के New Orleans में बना ये पार्क किसी समय अपने शानदार झूलों के लिए काफी मशहूर था। इस पार्क के Mega Zeph Roller Coaster और SpongeBob नाम के झूले उस समय काफी फेमस थे। साल 2005 में आए कैटरीना नाम के तूफ़ान ने इस पार्क को तहस नहस कर दिया। तूफ़ान ने पार्क का इतना नुकसान किया कि ये हमेशा के लिए बंद हो गया। तब से लेकर आज तक ये वैसे ही बंद पड़ा हुआ है।

किसी समय बेहद खूबसूरत दिखने वाला ये पार्क आज किसी भूतिया खंडर की तरह नज़र आता है। इसको सिर्फ देख लेने से ही मन में डर बैठ जाता है। इस पार्क के बारे में लोगों ने तरह तरह की अफवाहे भी फैला रखी है। बताया जाता है कि रात में इस पार्क के अंदर Jokers के सर कीचड़ में तैरते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस पार्क में Zombies भी रहते हैं। इसी तरह की अफवाहे इस पार्क के बारे में उड़ती रहती हैं।

नंबर 9.  Spreepark

Image Credit – Grave Reviews

इस पार्क को पहली बार 1969 में खोला गया था। उस समय ये Berlin में बेहद प्रसिद्ध था। सैंकड़ो मील दूर से लोग इस पार्क में मज़े करने के लिए आते थे। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे लोगों में इस पार्क के लिए दिलचस्पी कम होती गयी। धीरे-धीरे यह पार्क पूरी तरह क़र्ज़ में डूब गया। आखिरकार साल 2002 में इस पार्क को बंद कर दिया गया। तब से लेकर आज तक ये पार्क बंद पड़ा हुआ है।

एक समय था जब इस पार्क के खूबसूरत झूले इसकी जान हुआ करते थे। खासतौर से इसका Red Ferris Wheel झूला उस समय बेहद लोकप्रिय था। आज ये पार्क किसी डरावनी फिल्म के सेट जैसा दिखाई देता है। सालों से वीरान पड़ा ये पार्क किसी के भी दिल में डर पैदा कर सकता है। बर्लिन के लोग रात में इस पार्क में अकेले जाने को लेकर एक दूसरे से शर्त लगाते हैं। लेकिन कोई भी इस भूतिया पार्क में अकेला नहीं जाता है।

नंबर 8.  Atlantis Marine Park

Image Credit – Flickr

इस शानदार पार्क का निर्माण ऑस्ट्रेलिया के Perth शहर में स्थित Two Rocks नाम के एक छोटे से टाउन में किया गया था। साल 1981 में इसको पहली बार लोगों के लिए खोला गया था। उस समय ये ऑस्ट्रेलिया के मशहूर एम्यूजमेंट पार्क में से एक हुआ करता था। इस पार्क का मज़ा लेने के लिए लोग दूसरे देशों से भी आते थे। इस पार्क के Live Dolphin Show और Paddle Boat Ride के लोग दीवाने थे।

1987 में हुए Stock Market Crash को ये पार्क झेल नहीं पाया और सिर्फ 9 साल चलने के बाद 1990 में इसको हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। उसके बाद से ये पार्क आज तक वीरान पड़ा हुआ है। किसी समय बेहद मनोरंजक माना जाने वाला ये पार्क अब भूतिया माना जाता है। लोगों ने अफवाह फैला रखी है कि इस पार्क में बुरी आत्माओं का साया है। वीरान पड़ा ये पार्क रात में बेहद खौफनाक नज़र आता है।

नंबर 7.  Chippewa Lake Amusement Park

Image Credit – Only In Your State

Ohio State में स्थित ये पार्क, सबसे पुराने Amusement Parks में से एक है। इस पार्क को सन 1878 में खोला गया था। लम्बे समय तक ये अमेरिका जाने वाले टूरिस्ट के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस पार्क के Rollercasters, Flying Cafe, Crusail और Ferris wheel झूले लोगों के बीच बहुत फेमस थे। उस समय अमेरिका जाने वाला हर एक व्यक्ति इस पार्क में घूमने ज़रूर जाता था। मगर जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे इस पार्क में लोगों की रुचि कम होने लगी। इसका मुख्य कारण इस पार्क का घटिया मैनेजमेंट था।

साल 1978 में ठीक 100 साल के बाद इस पार्क को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। तब से लेकर आज तक ये बंद पड़ा हुआ है। पार्क की ज़मीन पर घनी झाड़ियां उग गयी हैं। 42 साल से वीरान पड़ा हुआ ये पार्क अब एक भूतिया जगह बन चुका है। इस पार्क को लेकर लोगों के दिल में एक दहशत बनी हुई है। लोग डर के कारण इसके आसपास भी नहीं भटकते हैं।

नंबर 6.  The Pripyat Amusement Park

Image Credit – chernobyl.one

यूक्रेन में मौजूद ये पार्क 1986 की गर्मियों में खुलने वाला था। उस समय के हिसाब से ये पार्क यूक्रेन का सबसे बड़ा और शानदार Amusement Park होने वाला था। इस पार्क में 26 मीटर ऊँचे Ferris wheel, bumper carts और swing boats लगाए गए थे जो उस समय के हिसाब से बेहद आधुनिक थे। लोगों में इस पार्क को लेकर काफी उत्साह था। लोग बेसब्री से इस पार्क के खुलने का इंतज़ार कर रहे थे। हालाँकि लोगों का ये इंतज़ार कभी ख़त्म नहीं हो पाया।

साल 1986 में हुआ Chernobyl Nuclear Plant धमाका इस पार्क से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर हुआ था। इस हादसे के कारण ये पार्क कभी नहीं खुल पाया। सालों तक वीरान पड़ा रहने के कारण इस पार्क ने अब भूतिया रूप ले लिया है। इस पार्क के झूले आज भी वैसे ही खड़े हुए हैं। एक खूबसूरत दिखने वाला पार्क एक Haunted Place बन गया। बताया जाता है कि धमाके से निकले Radioactive Particles आज भी इस पार्क में मौजूद हैं।

नंबर 5.  Williams Grove Amusement Park

Image Credit – Michael Schwarz

अमेरिका के Pennsylvania में स्थित Williams Grove Amusement Park सबसे पुराने और लम्बे समय तक चलने वाले Amusement Parks में से एक है। इस पार्क को सन 1850 में खोला गया था। अपने समय में ये सबसे आधुनिक Amusement Parks में से एक माना जाता था। लोगों के बीच ये पार्क इतना ज़्यादा पसन्दीदा था कि ये एक सदी से भी ज़्यादा समय तक चलता रहा। लेकिन 155 साल तक चलने के बाद साल 2005 में इसको हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

दरअसल इतने लम्बे समय तक चलने की वजह से इस पार्क के सभी कल-पुर्ज़े बेहद पुराने हो चुके थे। और पुराना होने की वजह से इस पार्क ने बहुत जल्दी Haunted रूप ले लिया। इस पार्क के अंदर चारो तरफ लम्बी झाड़ियां उग गयी हैं जो इसको और ज़्यादा खौफनाक बना देती हैं। ये पार्क इतना डरावना लगता है कि इसके मालिक ने इसको 2016 के Halloween पर एक रात के लिए खोला था।

नंबर 4. Gulliver’s Kingdom Amusement Park

Image Credit – Grave Reviews

बेहद अलग दिखने वाला ये थीम पार्क जापान के प्रसिद्ध ज्वालामुखी Mount Fuji के पास बनाया गया था। इस Theme Park का डिज़ाइन 18वी सदी की प्रसिद्ध Novel Gulliver’s Travel से लिया गया था। इस पार्क में Novel के मुख्य किरदार Lemuel Gulliver की 147 फुट लम्बी ज़मीन पर लेटी हुई मूर्ति बनायी गयी थी। यही इस पार्क का मुख्य आकर्षण थी। यह पार्क सन 1997 में खोला गया था। लेकिन ज़्यादा टिकट ना बिकने के कारण इस पार्क को चार साल बाद 2001 में बंद कर दिया गया।

यह पार्क जापान के मशहूर Suicide Forest के काफी पास बनाया गया था जो कि एक Haunted Place माना जाता है। शायद इसी कारण इस पार्क के टिकट नहीं बिक पाए। साल 2007 में इस पार्क के Structure को पूरी तरह तोड़ दिया गया। लेकिन फिर भी इस पार्क का कुछ हिस्सा अभी भी वहीं मौजूद है। पार्क का ये बचा हुआ हिस्सा बेहद डरावना दिखता है। लोग आज भी यहां अकेले जाने से कतराते हैं।

नंबर 3.  Dadipark

Image Credit – Flickr

बेल्जियम के Antwerp शहर में स्थित इस पार्क का निर्माण मिडिल क्लास लोगों को ध्यान में रखकर किया गया था। इस पार्क का टिकट अन्य पार्कों की तुलना में काफी सस्ता रखा गया था। इस पार्क का उद्देश्य लोगों को कम पैसों में एक महंगे पार्क का अनुभव करवाना था। अपने समय में ये पार्क काफी प्रसिद्ध था और हर समय इसमें लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लेकिन एक दिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि इस पार्क को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया।

दरअसल Nautic Jet Ride नाम के एक झूले में झूलते हुए एक जवान लड़के का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में लड़के ने अपना एक हाथ हमेशा के लिए खो दिया। इस घटना के बाद पार्क में लोगो की सेफ्टी पर सवाल उठने शुरू हो गए। आखिरकार साल 2002 में इसको बंद कर दिया गया। किसी समय लोगों से भरा रहने वाला पार्क आज वीरान पड़ा हुआ है। ये पार्क Antwerp शहर की सबसे Haunted जगहों में से एक है। लोग दिन में भी इस पार्क के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं करते हैं।

नंबर 2. Boblo Island Amusement Park

Image Credit – ClickOnDetroit

कनाडा के Amherstburg टाउन में इस पार्क को सन 1898 में खोला गया था। उस समय यह कनाडा का सबसे अच्छा एम्यूजमेंट पार्क माना जाता था। यह पार्क अपने शानदार और बड़े झूलों के लिए प्रसिद्ध था। इस पार्क की चकाचोंध कर देने वाली रौशनी लोगों को अपने पास खींच लेती थी। चूँकि ये पार्क एक आइलैंड पर मौजूद था इसीलिए लोगों को पार्क में पहुँचने के लिए Boat से जाना पड़ता था। लेकिन समय के साथ लोगों में इस पार्क के लिए रुचि कम होती गयी।

साल 1993 में, 95 साल लोगों का मनोरंजन करने के बाद ये पार्क हमेशा के लिए बंद हो गया। 27 साल से बंद पड़ा ये पार्क अब एक Haunted Place का रूप ले चुका है। इस पार्क के खौफनाक नज़ारे किसी के भी दिल में डर पैदा कर सकते हैं। लोगों ने इस आइलैंड के बारे में तरह-तरह की अफवाहें भी फैला रखी हैं और इस जगह को शापित समझा जाता है।

नंबर 1.  River Country Water Park

Image Credit – Pinterest

फ्लोरिडा के Orlando शहर में बना ये पहला Walt Disney Water Park था। यह पार्क लोगों के लिए सन 1976 में खोला गया था। और खुलने के कुछ समय बाद ही ये पार्क लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध हो गया था। उस समय यह पार्क Florida का सबसे अच्छा Vacation Spot कहलाया जाता था। गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए पूरे फ्लोरिडा में इससे बेहतर जगह कोई नहीं थी। शुरूआती 15 सालों में पार्क की डिमांड काफी अच्छी बनी रही लेकिन उसके बाद लोगों में पार्क की रुचि कम होने लगी।

घटती हुई डिमांड के कारण यह पार्क साल 2001 में बंद कर दिया गया। और 19 साल से ये पार्क बंद पड़ा हुआ है। पार्क के अंदर झाड़ियां और घांसफूस उग गयी है। अपने समय में बेहद आकर्षक दिखने वाला ये पार्क आज एक डरावना खंडहर बन चुका है। इस पार्क का Structure अब एक Haunted Place जैसा नज़र आता है। सालों साल इस डरावने पार्क के आस-पास कोई इंसान नहीं भटकता है।

Leave a Comment