Natural Wonders: 10 Mysterious Places Where Gravity Doesn’t Work

जैसा कि हम जानते हैं, पृथ्वी पर कोई भी चीज़ फेंकने पर वो नीचे आकर गिरती है। ऐसा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल यानि ग्रैविटी के कारण होता है। अगर हम आपको बताएं कि पृथ्वी पर कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहाँ पृथ्वी का ये गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? आज की इस वीडियो में हम आपको दुनिया की 10 ऐसी ही रहस्यमय जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहाँ ग्रेविटी काम नहीं करती है।

10.  Santa Cruz Mystery Spot California

Image Credit – mysteryspot.com

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित इस जगह को Gravitational Anomaly के रूप में जाना जाता है। इस जगह पर Gravity और Physics के नियम कुछ अलग तरह से काम करते हैं। साल 1939 में सर्वे करने वाली एक टीम ने इस जगह को खोजा था। 1940 में ये जगह आम लोगों के लिए खोल दी गयी थी। तब से लेकर आज तक ये जगह लोगो के लिए एक रहस्य बनी हुई है।150 फुट के व्यास में फेली ये रहस्मयी जगह एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुकी है। इस जगह पर आप ऐसी मुद्रा में खड़े हो सकते हैं जो ग्रैविटी और फ़िज़िक्स के नियमों के हिसाब से नामुमकिन हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इस जगह के नीचे एक एलियन स्पेस क्राफ्ट दबा हुआ है जिसके कारण यहाँ की ग्रैविटी सही तरह से काम नहीं करती है। लेकिन सच्चाई यह है कि ये सिर्फ एक इलूजन है। इस जगह की बनावट कुछ इस प्रकार से की गयी है कि हम सीधे खड़े हो कर भी एक तरफ झुके हुए नज़र आते हैं।

9.  The Hoover Dam

Image Credit – Catch News

इस लिस्ट में अगला नाम अमेरिका के Hoover Dam का है। Colorado नदी पर बना ये बाँध अमेरिका का सबसे बड़ा बाँध है। इस बाँध का निर्माण सन 1931 में शुरू किया गया था। इस विशालकाय बाँध को बनाने में 5 साल का समय लग गया था। बेहद बड़े दिखने वाले इस बाँध की ऊंचाई 726 फुट है। अपने विशाल आकार और ऊंचाई के कारण ये बाँध एक Tourist Spot बन चुका है। हालाँकि लोग सिर्फ इसके आकार के लिए ही नहीं बल्कि इसकी असाधारण ग्रैविटी की वजह से भी इसको देखने के लिए आते है। इस बाँध की ग्रैविटी थोड़ी अलग तरह से काम करती है। यदि कोई व्यक्ति इस बाँध पर खड़ा होकर नीचे की तरफ पानी डालता है तो पानी नीचे गिरने के बजाए ऊपर की तरफ वापस आ जाता है। कुदरत के इस चमत्कार को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। कहा जाता है कि सरकार ने इस बाँध को जानबूझकर असाधारण ग्रैविटी वाले क्षेत्र में बनाया था। वजह चाहे जो भी हो लेकिन ये बाँध टूरिस्ट्स का खूब मनोरंजन करता है।

8. Mount Aragats Turkey

Image Credit – ArmGeo.am

तुर्की में मौजूद ये पहाड़ी इलाक़ा किसी अजूबे से कम नहीं है। इस पहाड़ी की एक खास  जगह पर ग्रैविटी के नियम उल्टा काम करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक बॉल को रास्ते पर रखते हैं तो बॉल पहाड़ी से नीचे लुढ़कने के बजाय ऊपर की तरफ लुढ़कने लगती है। इस जगह पर ऊपर की तरफ चढ़ाई करना आसान लगता है जबकि नीचे की तरफ उतरना  मुश्किल। ये जगह लोगो के लिए एक Tourist Spot बन चुकी है। दुनिया के अलग अलग हिस्सों से लोग इस रहस्मयी जगह को देखने के लिए आते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या सच में इस जगह ग्रैविटी के नियम उल्टा काम करते हैं? असल में ये कमाल इस जगह की ग्रैविटी का नहीं है। ये सिर्फ एक Optical Illusion है। खास बात ये है की इस इलूजन को किसी इंसान ने नहीं बल्कि खुद हमारी पृथ्वी ने बनाया है। हमारी आँखों को जो रास्ता ऊपर की तरफ जाता हुआ नज़र आता है असल में वो नीचे की तरफ जा रहा होता है। इस खास जगह के चारो तरफ का दृश्य इस इलूजन को बनाता है। जिसकी वजह से हमे इस जगह की ग्रैविटी उल्टी नज़र आती है।

7. Oregon Vortex

Image Credit – Oregon Live

ओर्गान वोर्टेक्स अमेरिका में खोजी गयी सबसे पुरानी रहस्मयी जगह है जहाँ ग्रैविटी के नियम ठीक ढंग से काम नहीं करते हैं। इस जगह को सबसे पहले Native Americans द्वारा खोजा गया था। यहाँ की अजीब ग्रैविटी के कारण जानवर भी इस जगह पर नहीं आते थे। उस समय साइंस और ग्रैविटी की Knowledge ज़्यादा लोगो को नहीं थी। इसलिए उन्होंने इस जगह को खतरनाक मान कर यहाँ पर आना छोड़ दिया। आज भी जानवर इस जगह पर आने में कतराते हैं। साल 1930 में इस जगह को Tourists के लिए खोल दिया गया था। इस जगह के ऊपर चलने वाले बादल भी अजीब ढंग से चलते हुए नज़र आते हैं। बादलों को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो इस जगह से बच कर चल रहे हों। हर महीने हज़ारों लोग इस जगह का अनुभव करने के लिए आते हैं। आज की Modern Science भी इस जगह के छिपे रहस्य का पता नहीं लगा पाई है। यही चीज़ इस जगह को अन्य जगहों से अलग बनाती है।

6.  Jeju Mysterious Road South Korea

Image Credit – YouTube

साउथ कोरिया में बना ये रोड अपने रहस्मयी Gravitational Pull के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि इस रोड पर ग्रैविटी के नियम कोई मायने नहीं रखते हैं। इस रोड पर Neutral में खड़े हुए वाहन अपने आप चलने लगते हैं। ये वाहन रोड पर नीचे की तरफ खिसकने के बजाय ऊपर की तरफ खिसकते हैं। लोग ये नज़ारा देखने के बाद आश्चर्यचकित रह जाते हैं। वाहनों के अलावा लोग अन्य दूसरी चीज़ें जैसे फुटबॉल और प्लास्टिक की बोतलें भी रोड पर डाल कर देखते हैं। ये चीज़े भी अपने आप सड़क पर नीचे से ऊपर की तरफ लुढ़कना शुरू कर देती हैं। साइंटिस्ट का मानना है कि ऐसा सिर्फ ऑप्टिकल इलूजन के कारण होता है। इस रोड के चारो तरफ का दृश्य इस ऑप्टिकल इलूजन को बनाता है जिससे नीचे खिसक रही गाड़ियाँ ऊपर खिसकती हुई नज़र आती है। खैर वजह चाहे जो भी हो, ये नज़ारा देखने में बड़ा शानदार लगता है।

5.  Magnetic Hill Australia

Image Credit – YouTube

साउथ ऑस्ट्रेलिया के Rural एरिया में स्थित इस पहाड़ी इलाके को Magnetic Hill का नाम दिया गया है। इस इलाके में आपको सड़क के किनारे जगह जगह पर मैगनेट के अजीब से दिखने वाले Symbol दिखाई देंगे। ये सिंबल लोगो को इस जगह की असाधारण Gravity से सावधान करने के लिए बनाये गए हैं। वैसे तो ग्रैविटी पूरी दुनिया में हर जगह है लेकिन हर जगह ये एक समान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का ये मैग्नेटिक हिल इलाक़ा इस बात को पूरी तरह साबित करता है। लोग गाड़ियों में बैठकर इस अनोखी जगह का अनुभव करने के लिए आते हैं। इस जगह का असाधारण गुरुत्वाकर्षण खिचाव गाड़ियों को पहाड़ी की तरफ ऐसे खींचता है जैसे कोई मैग्नेट लोहे को अपनी तरफ खींचती है। लोग पहाड़ी के पास आकर अपनी गाड़ी को Neutral में डालकर छोड़ देते हैं जिसके बाद गाड़ी अपने आप एक दिशा में खिचती चली जाती है। लोग इस अद्भुत नज़ारे को देखकर अपनी आँखों पर विश्वास नहीं कर पाते हैं।

4.  Stone of Davasko Argentina

Image Credit – YouTube

बड़ा सा दिखने वाला ये पत्थर हज़ारों साल से इसी तरह अपना Balance बनाये हुए खड़ा है। इस विशाल पत्थर का वज़न 300 टन आँका गया है। इतना वज़नदार होकर भी ये पत्थर कभी नीचे नहीं गिरता। Physics और ग्रैविटी के नियमों के अनुसार इस पत्थर का ऐसी मुद्रा में खड़े रहना असंभव है। माना जाता है कि इस पत्थर पर ग्रैविटी के नियम काम नहीं करते हैं। ये पत्थर हर रोज़, हर समय ग्रैविटी के नियमों को चुनौती देकर इस तरह खड़ा रहता है। ये पत्थर लम्बे समय से एक Tourist Spot के रूप में जाना जाता है। देश विदेश से हज़ारों लोग हर रोज़ कुदरत के इस अजूबे को देखने के लिए आते हैं। अपने इस अनोखे कारनामे के लिए ये पत्थर दुनिया भर की ग्रैविटी को नकारने वाली ख़ास जगहों में शामिल किया जाता है। इस पत्थर के इस तरह खड़े रहने का कोई ठोस Scientific कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

3.  Spook Hill Florida

Image Credit – Visit Central Florida

स्पूक हिल को ग्रैविटी हिल भी कहा जाता है। इसका मुख्य कारण इस क्षेत्र की असाधारण ग्रैविटी है। इस जगह के बारे में एक कहानी बड़ी प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि ये जगह हमेशा से ऐसी नहीं थी। सदियों पहले Native Americans के एक कबीले पर एक विशाल मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। कबीले के सरदार ने खुद मगरमच्छ से मुकाबला करने का फैसला किया। सरदार और मगरमच्छ के बीच ये लड़ाई कई दिन तक चलती रही। आखिरकार अंत में सरदार और मगरमच्छ दोनों की मौत हो गयी। कबीले के लोगो ने दोनों को इसी ज़मीन के नीचे दफ़्न कर दिया। उस घटना के बाद से इस जगह की ग्रैविटी में बदलाव आ गया। इस जगह की ग्रैविटी में एक अजीब सा बल है। यदि बॉल को सड़क पर रखकर छोड़ दिया जाए तो बॉल एक जगह नहीं रूकती बल्कि इधर उधर लुढ़कती रहती है। इस जगह पर गाड़ियाँ अपने आप एक दिशा में खिंचती चली जाती है। घोड़े और अन्य दूसरे जानवरों को यहाँ चलने में दिक्कत होती है। साइंटिस्ट भी इस जगह के रहस्य को सुलझा नहीं पाए हैं।

2.  Magnetic Hill India

Image Credit – Travel Triangle

ग्रैविटी के नियमों को चुनौती देने वाली ये जगह भारत के लेह, लद्दाख इलाके में मौजूद है। इस जगह की असाधारण ग्रैविटी के कारण इसको मैग्नेटिक हिल का नाम दिया गया है। बताया जाता है कि इस जगह का विपरीत गुरुत्वाकर्षण खिचाव इतना मज़बूत है कि ये एक कार को अपनी तरफ लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से खींच सकता है। ये पहाड़ी इलाका भारत का एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। टूरिस्ट को इस जगह की असाधारण ग्रैविटी का अनुभव करवाने के लिए यहाँ की सड़को पर जगह-जगह Paint करके चौकोर निशान बनाये गए हैं। आपको इन चौकोर निशानों के अंदर अपनी गाड़ी को पार्क करके Neutral में डालना है। ऐसा करने पर गाड़ी अपने आप विपरीत दिशा में चलना शुरू हो जाएगी। इस जगह के ऊपर से गुजरने वाले हवाई जहाज़ों में झटके महसूस किये जाते हैं। इसीलिए जहाज़ का पायलट इन झटको से बचने के लिए जहाज़ को और ज़्यादा ऊंचाई पर उड़ाता है।

1.  The Golden Boulder Myanmar

Image Credit – Ripley’s Believe It or Not

म्यांमार के बर्मा में स्थित सोने की तरह चमकने वाला ये पत्थर हज़ारों साल से Gravity के नियमों को चुनौती दे रहा है। बौद्ध धर्म के लोग इस जगह को पवित्र मानते हैं। बौद्ध धर्म के लोगो के लिए ये जगह एक मशहूर पूजा स्थल मानी जाती है। इस पत्थर के नीचे ना गिरने का रहस्य हज़ारों साल पुराना है। लगभग 2500 सालों से ये पत्थर इसी तरह अपनी जगह टिका हुआ है। बौद्ध धर्म के लोग मानते हैं कि इस पत्थर के अंदर महात्मा बुद्ध का एक बाल मौजूद है जो इस पत्थर को गिरने से रोके रखता है। पूजा करने वाले लोग इस पत्थर पर सोने का वर्क लगाते हैं जिसके कारण इस पत्थर पर सोने की एक पर्त चढ़ गयी है। ये पत्थर नीचे की सतह से जुड़ा हुआ नहीं है। इसके ना गिरने का कारण साइंटिस्ट के लिए भी एक रहस्य है। कहा जाता है कि सिर्फ एक औरत ही इस पत्थर को नीचे गिरा सकती है इसलिए औरतों को इस पवित्र पत्थर को छूने की अनुमति नहीं है।

Leave a Comment